मुंबई मौसम अपडेट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai Weather Update: ठाणे-रायगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट, मुंबई में गर्मी से राहत नहीं

Mumbai Weather Heat No Rain: मौसम विभाग ने ठाणे और रायगढ़ में बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मुंबई में गर्मी जारी रहने की संभावना जताई गई है।

अपूर्वा नायक

Mumbai Weather Alert Update: मौसम विभाग ने ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए गुरुवार को बेमौसम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

हालांकि मुंबई और पालघर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां के लोगों को अभी भी तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जिससे उमस और परेशानी बनी रहेगी। मुंबई महानगर क्षेत्र के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। खासकर नवी मुंबई में बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में हल्की राहत मिल सकती है।

राज्य के कई हिस्सों में असर

पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। पुणे, नाशिक और मराठवाड़ा व पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और भारी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम में बदलाव की वजह

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और अरब सागर से आ रही नमी भरी हवाओं के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर मध्य भारत और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में पड़ रहा है।

इन क्षेत्रों में ज्यादा बारिश

विशेषज्ञों का कहना है कि मुंबई क्षेत्र की तुलना में उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश की संभावना अधिक है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट