Mumbai Illegal Gas Cylinder: मुंबई में अवैध गैस सिलेंडर का भंडाफोड़, देवनार से 27 सिलेंडर जब्त

LPG Cylinder Illegal Supply Mumbai: मुंबई के देवनार इलाके में पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर भंडारण और कालाबाजारी का पर्दाफाश करते हुए 27 सिलेंडर और एक टेंपो जब्त किया।
mumbai-devnar-illegal-gas-cylinder-black-marketing-arrest
गैस सिलेंडर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Illegal Gas Cylinder Case in Mumbai: देवनार पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस छापेमारी में कुल 27 कमर्शियल गैस सिलेंडर और एक टेंपो जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहिद अली इमाम हुसैन सैयद के रूप में हुई है, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के भारी मात्रा में गैस सिलेंडरों का भंडारण कर रहा था।

चाय की दुकानों और होटलों में करता था सप्लाई

पुलिस के अनुसार आरोपी ने जो 12 चालान पेश किए। वे 2016 से 2018 के बीच के थे, जिनकी समय सीमा काफी पहले समाप्त हो चुकी थी। शेष 11 सिलेंडरों के लिए उसके पास कोई दस्तावेज नहीं थे। इसके अलावा, जिस टेंपो में सिलेंडर रखे थे, उसका फिटनेस सर्टिफिकेट भी 31 दिसंबर 2020 को खत्म हो चुका था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आर्थिक लाभ कमाने के लिए, इन सिलेंडरों को अवैध रूप से स्थानीय चाय की दुकानों और होटलों में सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जब्त किए गए सिलेंडर और वाहन को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी

  • पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देवनार कत्लखाने के पास एक टेम्पो (नंबर एमएच 03 डीसी 0960) में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों को जमा करके रखा गया है।
  • सूचना की गंभीरता को देखते हुए शिधा वितरण अधिकारियों और देवनार पुलिस ने संयुक्त रूप से जाल बिछाया और मौके पर छापा मारा। तलाशी के दौरान टेंपो हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 17 और भारत गैस के 10 सिलेंडर बरामद किया है।
  • पूछताछ के दौरान आरोपी शाहिद ने दावा किया कि वह दो एजेंसियों से सिलेंडर लेकर ग्राहकों को सप्लाई करता है। हालांकि जब पुलिस ने उससे कागजात मांगे, तो उसकी धोखाधड़ी सामने आ गई।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com