डिटेन्ड युवा को पैनिक अटैक (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

हिरासत में लिए गए युवक को अचानक आया पैनिक अटैक, मुंबई पुलिस के बीच चीखते-चिल्लाते लड़के का VIDEO वायरल

Mumbai Dtained Youth Panic Attack News: मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां ताड़देव पुलिस की हिरासत में एक युवक को अचानक गंभीर पैनिक अटैक आ गया।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके से छात्र को हिरासत में लिया।

  • ताड़देव पुलिस स्टेशन के अंदर युवक को अचानक पैनिक अटैक आया।

  • घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल उठे।

Mumbai Police Custody Youth Panic Attack Video: मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस द्वारा शिवाजी पार्क क्षेत्र से अचानक उठाए गए एक अज्ञात युवा छात्र की ताड़देव पुलिस स्टेशन में स्थिति बिगड़ गई और उसे भयंकर पैनिक अटैक आ गया। इस घटना के बाद गंभीर हालत में उस छात्र को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

प्रत्यक्षदर्शी का बयान और वायरल वीडियो

इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद गौरव सर्जेराव ने बताया कि यह घटना ताड़देव पुलिस चौकी के हॉल में उनके सामने घटी। गौरव सर्जेराव के अनुसार, पीड़ित लड़का कोई आंदोलनकारी नहीं था। पुलिस ने केवल संदेह के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया और सामान्य नागरिकों को इस तरह परेशान किया जा रहा है।

विपक्षी नेता जितेंद्र आव्हाड की तीखी प्रतिक्रिया

मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ गई है। महाराष्ट्र के विपक्ष के नेता डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया साझा की है। जितेंद्र आव्हाड ने बताया कि यह मामला ताड़देव पुलिस थाने का है, जहां बिना किसी आंदोलन में शामिल निर्दोष लड़के को डिटेन किया गया। उन्होंने खुलासा किया कि दुर्भाग्य से वह लड़का माइग्रेन की बीमारी से ग्रस्त था और पुलिस कार्रवाई के तनाव से उसे पैनिक अटैक आ गया। आव्हाड ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम नागरिकों की ऐसी फजीहत अब सहनशीलता के पार चली गई है।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर साहिल पारसेकर द्वारा भी इस घटना की जानकारी साझा की गई है और मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं।

हालांकि, नवभारत इस VIDEO की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता, सोशल मीडिया क्लेम्स के आधार पर है।

छात्र की स्थिति और पुलिस पर खड़े हुए सवाल

फिलहाल, छात्र को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है, जबकि इस घटना ने प्रशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

भारत में विदेशी निवेश का बदला समीकरण; जापान बना सबसे बड़ा निवेशक, दूसरे पायदान पर सिंगापुर

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा