मुख्यमंत्री फडणवीस की उपस्थिति में शिरडी एयरपोर्ट पर 5-स्टार होटल के लिए MADC और IHCL के बीच MoU हुआ सोर्स: एक्स/@CMOMaharashtra
मुंबई

शिर्डी एयरपोर्ट परिसर में बनेगा ताज समूह का 5-स्टार होटल, महाराष्ट्र सरकार और IHCL के बीच हुआ करार

Shirdi Airport 5 Star Hotel: शिर्डी एयरपोर्ट परिसर में पांच सितारा होटल बनेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी और ताज समूह के बीच समझौता हुआ।

अखिलेश तिवारी, आकाश मसने

Highlights

  • शिर्डी एयरपोर्ट पर बनेगा 5-स्टार होटल

  • महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी (MADC) और ताज समूह (IHCL) के बीच MoU

  • शिर्डी में साईं भक्तों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

Taj Group Shirdi Airport 5 Star Hotel: अहिल्यानगर जिले के शिर्डी एयरपोर्ट परिसर में पांच सितारा होटल का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी (MADC) और ताज समूह की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में मंत्रालय में सामंजस्य करार किया गया।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस परियोजना से शिर्डी आने वाले हवाई यात्रियों और देश-विदेश से आने वाले साईं भक्तों को विश्वस्तरीय आवास और आतिथ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर वन मंत्री गणेश नाईक और राज्यमंत्री एड. आशीष जयस्वाल उपस्थित थे।

शिर्डी के पर्यटन विकास को नई दिशा मिलेगी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिर्डी देश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में से एक है। श्री साईं बाबा के दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। शिर्डी एयरपोर्ट के कारण इस क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी बढ़ी है। ऐसे में एयरपोर्ट परिसर में विश्वस्तरीय सुविधाओं का विकास और पांच सितारा होटल का निर्माण शिर्डी के पर्यटन विकास को नई दिशा देगा।

शिर्डी एयरपोर्ट परिसर में 5-स्टार होटल परियोजना की विशेषताएं

  • शिरडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिसर में 3.7 एकड़ जमीन पर एक पांच सितारा होटल बनाया जाएगा।

  • होटल की बनावट और इंटीरियर में शिरडी की स्थानीय कला और खास पहचान की झलक देखने को मिलेगी।

  • शिरडी आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ठहरने की बेहतरीन सुविधा और मेहमाननवाजी का अनुभव मिलेगा।

  • इस परियोजना से होटल प्रबंधन और पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

CM फडणवीस ने ताज समूह को दी शुभकामनाएं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए ताज समूह और महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ताज समूह जैसे प्रतिष्ठित होटल उद्योग समूह की भागीदारी से शिर्डी एयरपोर्ट के साथ आसपास के क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। इस परियोजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

CM फडणवीस बोले- आर्थिक विकास को मिलेगा प्रोत्साहन

सीएम फडणवीस ने अधिकारियों को शिर्डी एयरपोर्ट के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट के विकास से शिर्डी के धार्मिक पर्यटन और आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक विकास को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव लोकेश चंद्र, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय सेठी, महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक दीपक कपूर और ताज समूह के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी