देवेन्द्र फड़णवीस, मुरली मोहोल 
मुंबई

सीएम देवेंद्र से जो भिड़ा, वो खत्म...लिस्ट में विनोद तावड़े से लेकर गडकरी तक का नाम!

Jain Boarding Scam: जैन बोर्डिंग जमीन सौदे के घोटाले को लेकर महाराष्ट्र में सियासी पारा चढ़ा। सुषमा अंधारे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा और मुरली मोहोल के राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठाए।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: जैन बोर्डिंग जमीन सौदे में कथित घोटाले के कारण राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. जमकर आरोप-प्रत्यारोप किए जा रहे हैं. इसी बीच शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी की उप नेता सुषमा अंधारे ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है. केंद्रीय राज्य मंत्री और बीजेपी सांसद मुरली मोहोल का नाम लिए बिना साझा किए गए पोस्ट में अंधारे ने लिखा है कि सीएम देवेंद्र से जो भी भिड़ा उसका राजनीतिक करियर खत्म हो गया.

अंधारे ने विनोद तावड़े से लेकर गडकरी तक की सूची साझा की है. मुरलीधर मोहोल को टैग किए गए पोस्ट में हैशटैग करते हुए उन्होंने लिखा है, 'सिंहासन: सब कुछ कुर्सी के लिए. उन्होंने लिखा, जो मुख्यमंत्री पद की रेस में आया, वह गया.

पहले विनोद तावड़े, फिर पंकजा मुंडे, उसके बाद सुधीर मुनगंटीवार. चंद्रकांत पाटिल ने तो कान पकड़ लिए हैं. इसी तरह गडकरी ने विनम्रता पूर्वक नाम वापस ले लिया है. अब तुम्हारा क्या होगा, मुरली? ऐसा सवाल अंत में अंधारे ने उठाया है.

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट