शिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद  नवभारत डिजाइन फोटो
मुंबई

शिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय

Supreme Court Hearing Shiv Sena Case: शिवसेना के नाम और 'धनुष-बाण' चुनाव चिन्ह पर अधिकार से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। कपिल सिब्बल द्वारा समय मांगे जाने पर टली थी सुनवाई।

रूपम सिंह

Maharashtra Politics News: शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह ‘धनुष-बाण’ पर अधिकार से जुड़े बहुचर्चित मामले में सुप्रीम कोर्ट बुधवार को एक बार फिर अहम सुनवाई करेगा।

मंगलवार को मामले की सुनवाई केवल तीन मिनट चली, जिसके बाद अदालत ने इसे बुधवार के लिए स्थगित कर दिया। अब इस मामले पर राजनीतिक और कानूनी दोनों ही हलकों की नजर बनी हुई है।

ठाकरे गुट ने मांगा था समय

मामला मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ के समक्ष आया।

सुनवाई के दौरान ठाकरे गुट की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मामले की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मांगा, जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई बुधवार के लिए निर्धारित कर दी।

सुनवाई से पहले शिंदे ने की रणनीतिक बैठक

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पार्टी के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संभावित कानूनी और राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

राजनीतिक हलकों की नजर सुनवाई पर

शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रहा यह विवाद महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे महत्वपूर्ण मामलों में से एक माना जाता है।

सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों और शिवसेना के दोनों गुटों की नजर टिकी हुई है। अदालत की कार्यवाही के अगले चरण से इस विवाद की दिशा तय होने की उम्मीद की जा रही है।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज

राहुल गांधी भागो मत...NDA सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, संसद भवन में किया विरोध प्रदर्शन- VIDEO

कौन हैं IAS दीप्ति मुखर्जी? जिन्होंने NEET पेपर लीक विवाद के बीच संभाली उच्च शिक्षा सचिव की कमान

अरुणाचल प्रदेश में भारत ने बदले 27 स्थानों के नाम, चीन रोने लगा रिश्तों का रोना