

मुंबई: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे ने शपथ ले ली है। वहीं देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ की है। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने दोनों नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसी के साथ शिंदे महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री बने हैं।
शिंदे और फडणवीस के शपथ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों नेताओं को बधाई दी है। पीएम ने लिखा, "मैं श्री एकनाथ शिंदे जी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने परको बधाई देना चाहता हूं । एक जमीनी स्तर के नेता, वह अपने साथ समृद्ध राजनीतिक, विधायी और प्रशासनिक अनुभव लेकर आते हैं। मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र को और ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में काम करेंगे।"
उन्होंने कहा, "देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वह हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए एक प्रेरणा हैं। उनका अनुभव और विशेषज्ञता सरकार के लिए एक संपत्ति होगी। मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र के विकास पथ को और मजबूत करेंगे।"
https://twitter.com/narendramodi/status/1542514826953445376
गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों नेताओ को बधाई देते हुए कहा कि, "श्री एकनाथ शिंदे जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व श्री देवेंद्र फडणवीस जी को उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि पीएम नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में ये नई सरकार महाराष्ट्र के विकास और जनता के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।"
https://twitter.com/AmitShah/status/1542516176831803392?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "श्री देवेंद्र फडणवीस जी को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की हार्दिक बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके लोक-कल्याणकारी प्रयासों से राज्य सुशासन के सुपथ पर चलकर विकास के नए प्रतिमान स्थापित करेगा। आपके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं!"
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा, "भाजपा समर्थित महाराष्ट्र में नवगठित सरकार में मा. श्री एकनाथ शिंदे जी, आपको महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। निश्चित ही आपके कुशल नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास और समृद्धि के नए प्रतिमान स्थापित करेगा।"