पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज

Puducherry Cricket Controversy: पुडुचेरी क्रिकेट में चयन विवाद को लेकर अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
The police have registered an FIR and initiated an investigation against Under-19 coach S. Venkataraman
एस वेंकटरमण (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Puducherry U-19 Cricket Coach Faces FIR: पुडुचेरी क्रिकेट से जुड़े करीब आठ महीने पुराने विवाद में अब नया मोड़ सामने आया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी (CAP) के अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। ये कार्रवाई पुडुचेरी के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट-IV की अदालत के आदेश के बाद की गई है। ये मामला दिसंबर 2025 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के चयन को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है।

क्या है पूरा मामला?

सेदारपेट स्थित कैप के इनडोर ट्रेनिंग सेंटर में कोच एस वेंकटरमण और कुछ खिलाड़ियों के बीच कथित तौर पर मारपीट हुई थी। उस समय वेंकटरमण ने आरोप लगाया था कि रणजी ट्रॉफी के खिलाड़ी जे कार्तिकेयन, ए अरविंदराज और एस संतोष कुमारन ने टीम में चयन नहीं होने का जिम्मेदार मानकर उन पर हमला किया था। कोच ने दावा किया था कि इस घटना में उनके सिर और कंधे पर चोट आई थी।

इसके बाद पुलिस ने तीनों खिलाड़ियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अप्रैल 2026 में कैप ने भी इन खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, घटना के बाद जे कार्तिकेयन ने भी कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

कार्तिकेयन ने लगाया था आरोप

कार्तिकेयन ने आरोप लगाया था कि प्रैक्टिस सत्र के दौरान कोच ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और बल्ला उठाकर उन पर हमला करने की कोशिश की। उनका दावा था कि खिलाड़ियों की तरफ से कोई जानबूझकर हमला नहीं किया गया था और पूरी घटना बचाव के दौरान हुई।

कार्तिकेयन को उठाना पड़ा बड़ा कदम

कार्तिकेयन की शिकायत पर लंबे समय तक कार्रवाई नहीं होने के बाद उन्होंने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट-IV की अदालत का रुख किया। कोर्ट के आदेश के बाद पिछले सप्ताह सेदारपेट पुलिस ने एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

The police have registered an FIR and initiated an investigation against Under-19 coach S. Venkataraman
रोहित शर्मा जल्द करेंगे TV डेब्यू, Rohit Sharma Show से एंटरटेनमेंट की दुनिया में रखेंगे कदम

BCCI से जांच की मांग

खिलाड़ियों के वकील ने अब BCCI और कैप से भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कोच के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने और उन्हें बैन करने की मांग भी की है। इस नए घटनाक्रम के बाद पुडुचेरी क्रिकेट से जुड़े इस पुराने विवाद में दोनों पक्षों के आरोपों की जांच अब अहम हो गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com