राहुल गांधी भागो मत...NDA सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, संसद भवन में किया विरोध प्रदर्शन- VIDEO

NDA MPs Protest: JPSC-JSSC परीक्षा धांधली मामले की आंच दिल्ली पहुंची। NDA सांसदों ने संसद के मकर द्वार तक मार्च निकालकर राहुल गांधी और विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया।
NDA MPs protest against rahul gandhi
राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

NDA MPs Protest Against Rahul Gandhi in Parliament: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का मामला की आंच अब राजधानी दिल्ली तक पहुंच गई है। मंगलवार को NDA के सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेताओं पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया।  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन और विपक्ष के विरोध में NDA सांसदों ने संसद के मकर द्वार की ओर मार्च किया। भाजपा सांसदो ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री और सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष संदन का समय बर्बाद करने और मुद्दों से भटकाने के लिए सदन में हंगामा कर रहे हैं और चर्चा से भाग रहे हैं।

देश को धोखा दे रहे हैं राहुल गांधी

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, राहुल गांधी चर्चा करने से मना कर दिया है। पहले उन्होंने कहा कि कॉकरोच विरोध पर उन्हें चर्चा करनी है, लेकिन जब इस चीज के लिए उनका स्वागत किया गया तो उसके लिए उन्होंने मना कर दिया। वे देश को धोखा दे रहे हैं, एक दिन भी सदन चलने नहीं दे रहे हैं। 

वहीं, भाजपा नेता और सांसद तरुण चुघ ने कहा, दोहरा मापदंड है, राहुल गांधी सदन से भी भाग रहे हैं और झारखंड के बच्चों पर हो रहे लाठीचार्ज पर चुप हैं। देश राहुल गांधी की दोहरी नीति को देख रहा है। राहुल गांधी को सदन में जवाब देना चाहिए।

झारखंड के युवाओं के साथ न्याय हो

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने झारखंड में छात्रों पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने को लेकर राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि, झारखंड के युवाओं के साथ न्याय हो। उन पर जिस तरह से अत्याचार किया गया ये राहुल गांधी की सोच दिखाती है कि उनके समर्थक राज्य में कैसे युवाओं के साथ अत्याचार हो रहा है और उनके साथ न्याय नहीं हो रहा है और दूसरी ओर वो गृह मंत्री से जवाब मांगते हैं और खुद सदन में नहीं आते हैं गृह मंत्री जवाब देने को तैयार हैं लेकिन राहुल गांधी केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए झूठे बयान दे रहे हैं।

वहीं भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, नेता प्रतिपक्ष का बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रवैया रहा है। वे गोल पोस्ट बदलते रहते हैं। कर दाताओं का पैसा बर्बाद हो रहा है। सदन चलने नहीं दे रहे हैं। राहुल गांधी को केवल उपद्रव करना हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com