राकां की कोर कमेटी की बैठक (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

एक सीट और 75 दावेदार, राष्ट्रवादी में विधान परिषद की उम्मीदवारी के लिए छिड़ी जंग, आज शाम होगा फैसला

Sunil Tatkare On MLC: राकां अजित पवार गुट की कोर कमेटी की बैठक में विधान परिषद उम्मीदवार के लिए क्षेत्रीय संतुलन और पार्टी निष्ठा पर चर्चा हुई। आज शाम सुनेत्रा पवार करेंगी नाम का ऐलान।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra MLC Election: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) के भीतर उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए बैठकों का दौर जारी है। मंगलवार रात 11 बजे से तड़के 2 बजे तक और फिर बुधवार को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के सरकारी आवास देवगिरी पर चली कोर कमेटी की बैठक में कई नामों पर चर्चा हुई। इस बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार, प्रफुल पटेल, सुनील तटकरे और पार्थ पवार सहित दिग्गज नेता शामिल रहे।

चयन के लिए तटकरे ने बताए 3 मुख्य आधार

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सुनील तटकरे ने स्पष्ट किया कि उम्मीदवार का नाम तय करते समय पार्टी ने कुछ कड़े मापदंड अपनाए हैं जैसे पार्टी महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रख रही है ताकि संगठन का विस्तार हो सके, अजीत पवार द्वारा NDA में शामिल होने के फैसले के बाद जिन नेताओं ने मजबूती से पार्टी का साथ दिया और संगठन निर्माण में काम किया, उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है व आगामी चुनावों को देखते हुए ऐसे चेहरे पर दांव लगाया जाएगा जो पार्टी के समीकरणों में फिट बैठता हो।

75 अर्जियां और नाराजगी की चुनौती

सुनील तटकरे ने स्वीकार किया कि पार्टी के पास विधान परिषद के लिए 70 से 75 निवेदन और अर्जियां आई थीं। उन्होंने कहा, जब दावेदार 75 हों और सीट सिर्फ एक, तो स्वाभाविक है कि 74 लोगों को उम्मीदवारी नहीं मिलेगी। यह स्थिति हर राजनीतिक दल में होती है। उन्होंने आगे कहा कि कोर कमेटी ने इस बात पर विशेष ध्यान दिया है कि उम्मीदवार के चयन के बाद पार्टी में कम से कम नाराजी हो और एकजुटता बनी रहे।

अंतिम फैसला सुनेत्रा पवार के हाथ में

सूत्रों के अनुसार, कोर कमेटी की बैठक में कई नामों पर चर्चा हुई लेकिन किसी एक नाम पर आम सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार से अंतिम निर्णय लेने का अनुरोध किया है। उम्मीद है कि आज शाम तक सुनेत्रा पवार आधिकारिक रूप से उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगी और कल (गुरुवार) राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से नामांकन पत्र भरा जाएगा।

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच