सुनेत्रा पवार हुईं भावुक (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

भरी मीटिंग में छलके सुनेत्रा पवार के आंसू, अदिति तटकरे के इस इमोशनल पोस्ट ने रुलाया, देखें VIDEO

Sunetra Pawar Emotional Video: महाराष्ट्र की राजनीति से एक भावुक वीडियो सामने आया है, जहां उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार मीटिंग में रो पड़ीं। मंत्री अदिति तटकरे ने इसे 'कर्तव्य का हिमालय' बताया है।

आकाश मसने

Aditi Tatkare Post on Sunetra Pawar: महाराष्ट्र की राजनीति में अक्सर वार-पलटवार के वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है। यह वीडियो राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का है। इस वीडियो में सुनेत्रा पवार एक आधिकारिक बैठक के दौरान अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

अदिति तटकरे का भावुक संदेश

राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने मराठी में एक बेहद मार्मिक कैप्शन लिखा "दुखाचा सह्याद्री अन् कर्तव्याचा हिमालय!!" (दुखों का सह्याद्री और कर्तव्य का हिमालय)।

अदिति तटकरे ने अपनी पोस्ट में लिखा कि सुनेत्रा वहिनी की आंखों से बहते आंसू उनके असहनीय दर्द को दर्शा रहे हैं, लेकिन ऐसे कठिन समय में भी जिस धैर्य के साथ उन्होंने जिम्मेदारियों को संभाला है, वह सभी को स्तब्ध करने वाला है। उन्होंने आगे विश्वास दिलाते हुए कहा कि इस संघर्षमय यात्रा में पूरा राष्ट्रवादी परिवार और महाराष्ट्र उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

कर्तव्य और भावनाओं का संगम

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है, जहां सुनेत्रा पवार मौजूद हैं। अचानक वे भावुक हो जाती हैं और अपने आंसू पोंछते हुए दिखाई देती हैं। हालांकि, निजी दुख या तनाव के बावजूद उन्होंने बैठक को बीच में नहीं छोड़ा और अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता दी। राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज है कि आखिर वह कौन सी परिस्थिति थी जिसने उन्हें इतना भावुक कर दिया।

अजित पवार का विमान हादसे में हुआ निधन

बता दें कि 28 जनवरी को बारामती में प्लेन हादसे में राज्य के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया था। इस हादसे के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अजित पवार की विरासत को आगे बढाने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में सुनेत्रा पवार काे जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कर्तव्यों का निर्वहन करते समय सुनेत्रा पवार, अजित पवार को याद का भावुक हो गईं।

गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता दोषी करार, अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने की सजा

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले- गांवों ने बीजेपी को जवाब दे दिया

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026

Manipur Liquor Tragedy: मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत, 200 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती