पहलगाम हमला (सौजन्य-एएनआई) 
मुंबई

पहलगाम हमले में गर्दन में लगी आतंकवादी की गोली, मौत के मुंह से बचकर घर वापस आया मुंबईवासी, जमकर हुआ स्वागत

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले में घायल हुए, नवी मुंबई निवासी सुबोध पाटिल मौत के मुंह से बचकर घर लौट आए। घर वापसी के बाद उनके पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने उनका शानदार स्वागत किया।

प्रिया जैस

मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में कई लोग घायल हो गए थे। हमले में घायल लोगों को तुंरत ही इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसी सिलसिले में पहलगाम हमले में घायल व्यक्ति मुंबई अपने घर लौट आया है। पहलगाम आतंकवादी हमले में घायल हुए, नवी मुंबई निवासी सुबोध पाटिल के घर लौट आने पर उनके पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने उनका शानदार स्वागत किया।

पहलगाम आतंकी हमले में घायल होने के बाद पाटिल का कश्मीर में इलाज किया गया था। यहां एक अधिकारी ने बताया कि सुबोध पाटिल (60) बृहस्पतिवार रात अपनी पत्नी के साथ कामोठे इलाके में ‘रॉयल हाइट्स अपार्टमेंट' स्थित अपने घर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि दंपति का उनके पड़ोसियों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।

गर्दन में लगी थी आतंकवादी की गोली

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाटिल और उनकी पत्नी उन 39 पर्यटकों के समूह का हिस्सा थे, जो ‘निसर्ग पर्यटन टूर्स' द्वारा आयोजित पहलगाम यात्रा पर आए थे। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लोकप्रिय पर्यटन शहर पहलगाम के पास बैसरन में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में उनकी गर्दन में गोली लग गई थी। उस समय पाटिल चाय की एक दुकान पर थे।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें पहलगाम स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया और ठीक होने के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई। इस आतंकवादी हमले में महाराष्ट्र के छह पर्यटकों सहित 26 लोग मारे गए थे। महाराष्ट्र के मारे गए 6 लोगों में से डोंबिवली में रहने वाले तीन मृतकों का स्मारक बनाया जा रहा है।

डोंबिवली में बनाया जा रहा स्मारक

पहलगाम हमले की घटना के बाद डोंबिलवी के लोगों ने इन तीनों शहीदों का स्मारक बनाने का निर्णय लिया है। डोंबिवली पश्चिम के स्कूल मैदान में इन तीनों अतुल मोने, संजय लेले, हेमंत जोशी का स्मारक बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बारे में कल्याण डोंबिवली नगर निगम के सिटी इंजीनियर ने जानकारी दी और बताया कि 4 मई को इस स्मारक की घोषणा की जाएगी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला