किसानों की फसलें हुई बर्बाद (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

महाराष्ट्र में भारी बरसात का कहर, 29 जिलों की 14.44 लाख हेक्टेयर फसल चौपट!

महाराष्ट्र में बारिश के कहर ने जमकर तबाही मचा दी है। जिसके कारण राज्य के 29 जिलों में करीब 14.44 लाख हेक्टेयर भूमि पर लगी फसलें बर्बाद हो गई है। 191 तालुकाओं पर इस जोरदार बारिश का असर हुआ है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi:पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश से महाराष्ट्र के 29 जिलों में 14.44 लाख हेक्टेयर भूमि पर खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान 15 से 20 अगस्त के बीच मानसून के पूरी तरह सक्रिय रहने के दौरान हुआ। भारी बारिश से 191 तालुका प्रभावित हुए, जिससे 654 राजस्व क्षेत्रों में खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचा और इसके साथ ही 12 जिलों में 10 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि पर फसलों को क्षति पहुंची।

अधिकारियों ने कहा कि सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में नांदेड़ है, जहां 6.20 लाख हेक्टेयर भूमि पर फसल को नुकसान पहुंचा, जबकि वाशिम और यवतमाल में अलग-अलग 4 लाख हेक्टेयर, धाराशिव में 1.50 लाख हेक्टेयर, बुलढाणा में 89,782 हेक्टेयर, सोलापुर में 47,266 हेक्टेयर, अकोला में 43,828 हेक्टेयर और हिंगोली में 40 हजार हेक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सोयाबीन, कपास, मक्का, उड़द, अरहर और मूंग की फसलों के साथ सब्जी उत्पादन, फल उत्पादन, बाजरा, गन्ना,प्याज, ज्वार और हल्दी की फसलों को भी नुकसान हुआ है।

अंतिम चरण में हैं पंचनामा का कार्य

भरणे ने कहा कि फसल नुकसान का पंचनामा कार्य अपने अंतिम चरण में है और किसानों को तत्काल राहत प्रदान की जाएगी। एक भी किसान छूटेगा नहीं। सरकार कृषक समुदाय के साथ मजबूती से खाड़ी है। यह कार्य मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और अजीत पवार के निर्देशों के तहत किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित जिले नांदेड़, वाशिम, यवतमाल, बुलढाणा, अकोला, सोलापुर, हिंगोली, धाराशिव, परभणी, अमरावती, जलगांव, वर्धा, सांगली, अहमदनगर, छत्रपत्ति संभाजीनगर, जालना, बीड, लातूर, धुलिया, रत्नागिरी, चंद्रपुर, सातारा, नाशिक, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, गड़चिरोली, रायगढ़ और नागपुर हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z