ST बस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

ST Bus Fare Hike: गर्मी की छुट्टियों में ST का सफर हुआ महंगा, 15 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ; जानें नई दरें

Maharashtra ST Bus News: महाराष्ट्र एसटी महामंडल ने 15 अप्रैल से बस किरायों में 10% की मौसमी बढ़ोतरी का फैसला किया है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर अब अतिरिक्त भार पड़ेगा।

आकाश मसने

Maharashtra ST Bus Ticket Rates News: यदि आप इस गर्मी की छुट्टियों में गांव जाने या परिवार के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल (MSRTC) ने आगामी 15 अप्रैल से अपनी टिकट दरों में 10 प्रतिशत की मौसमी बढ़ोतरी करने का आधिकारिक निर्णय लिया है।

क्यों बढ़ाया गया किराया?

ST महामंडल के नियमावली के अनुसार, प्रशासन के पास अत्यधिक भीड़भाड़ वाले दिनों जैसे दिवाली, गर्मी की छुट्टियां और बड़े त्योहारों में किराया बढ़ाने का अधिकार सुरक्षित होता है। स्कूल और कॉलेजों की छुट्टियां शुरू होते ही यात्रियों की संख्या में भारी उछाल आता है, इसी का लाभ उठाने और बढ़ते परिचालन खर्च को संतुलित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

किन बसों पर होगा असर?

यह नई किराया दरें मुख्य रूप से साधारण और सुपरफास्ट बस सेवाओं पर लागू होंगी। राहत की बात यह है कि कुछ प्रीमियम सेवाओं को इससे बाहर रखा जा सकता है, लेकिन आम आदमी द्वारा सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली ST बसों में अब सफर महंगा हो जाएगा।

कितना बढ़ेगा बोझ?

नए किराया ढांचे के मुताबिक, लंबी दूरी के सफर के लिए यात्रियों को अब 100 रुपये तक अतिरिक्त खर्च करने पड़ सकते हैं।

वयस्क यात्री: प्रति स्टेज किराए में 12 रुपये की वृद्धि।

बच्चे: प्रति स्टेज किराए में 7 रुपये की वृद्धि।

नाइट सर्विस: यह बढ़ोतरी रात्रि सेवाओं पर भी समान रूप से लागू रहेगी।

यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी होने के कारण मध्यम वर्ग और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग एसटी बसों को ही प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में ऐन वक्त पर लिया गया यह फैसला आम जनता के बजट को बिगाड़ सकता है। महामंडल का कहना है कि यह बढ़ोतरी केवल सीजन तक सीमित है, ताकि अतिरिक्त बसों के संचालन का खर्च निकाला जा सके।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें