गणेशोत्सव में पंडालों को मिलेगी सस्ती बिजली (pic credit; social media) 
मुंबई

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी की सौगात, 48 घंटे में गणेश पंडालों को सस्ती व भरोसेमंद बिजली

Mumbai News: अदाणी इलेक्ट्रिसिटी गणेशोत्सव में मुंबई के पंडालों को आवासीय दर पर 48 घंटे में अस्थायी कनेक्शन देगी, साथ ही क्विक रिस्पॉन्स टीम और सुरक्षा निर्देशों से निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करेगी।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: मुंबई के गणेश भक्तों के लिए इस बार गणेशोत्सव और भी रोशन होने वाला है। अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने घोषणा की है कि शहरभर के गणेश मंडपों को उत्सव के दौरान अस्थायी बिजली कनेक्शन आवासीय दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि आवेदन जमा करने के 48 घंटों के भीतर कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इसके लिए मंडप आयोजक कंपनी की वेबसाइट www.adanielectricity.com पर जाकर ‘न्यू कनेक्शन’ सेक्शन में आवेदन कर सकते हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले वर्ष 986 से अधिक गणेश मंडपों को कनेक्शन उपलब्ध कराया गया था और इस बार भी निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात रहेगी।

सुरक्षा पर खास जोर

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने मंडप आयोजकों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत और लाइसेंसधारी ठेकेदारों से ही बिजली का काम कराएं। साथ ही कुछ दिशा-निर्देश दिए गए हैं—

  • पंडाल में वायरिंग सुरक्षित और मानक के अनुसार हो।

  • मीटर केबिन तक केवल अधिकृत व्यक्ति ही पहुंचें।

  • कनेक्शन के लिए स्टैंडर्ड वायर, स्विच और एमसीबी का उपयोग करें।

  • आपात स्थिति से निपटने के लिए आइसोलेशन पॉइंट लगाएं।

  • तार जोड़ते समय मानक इंसुलेशन टेप का ही प्रयोग करें और मीटर/स्विच के सामने रास्ता साफ रखें।

  • बैकअप जनरेटर की बॉडी व न्यूट्रल का सही अर्थिंग सुनिश्चित करें।

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी की इस पहल से न केवल गणेशोत्सव के पंडालों को सस्ती और भरोसेमंद बिजली मिलेगी बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन