स्पैनिश सिंगर एनरिक इग्लेसियस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

स्पैनिश सिंगर एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में चोरों का आतंक, 80 से ज्यादा मोबाइल चोरी

Mumbai News: एनरिक इग्लेसियस के मुंबई कॉन्सर्ट में 25 हजार फैंस की भीड़ के बीच 80 से ज्यादा मोबाइल चोरी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आकाश मसने

Spanish Singer Enrique Iglesias Concert: ग्लोबल स्पैनिश सेंसेशन और सिंगर-राइटर एनरिक इग्लेसियस के मुंबई कॉन्सर्ट में लोगों की जबरदस्त दीवानगी साफ देखने को मिली। यह कॉन्सर्ट बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के एमएमआरडीए मैदान में आयोजित किया गया था। सिंगर को सुनने के लिए 25 हजार से ज्यादा लोग कॉन्सर्ट में पहुंचे थे।

हालांकि, इस दीवानगी का फायदा जेबकतरों ने खूब उठाया। मुंबई पुलिस ने बताया कि अब तक 80 से ज्यादा लोगों के फोन चोरी होने की शिकायतें आ चुकी हैं। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इस बड़ी चोरी के मामले पर जांच शुरू कर दी है।

किंग ऑफ लैटिन पॉप के नाम से भी जाने जाते है सिंगर

एनरिक इग्लेसियस, जिन्हें 'किंग ऑफ लैटिन पॉप' के नाम से भी जाना जाता है, वह 13 साल बाद भारत में कॉन्सर्ट करने आए थे। सिंगर 2004 में पहली बार और 2012 में दूसरी बार भारत आए थे। उन्होंने अपनी पिछली यात्राओं में भारत के कई शहरों, जैसे पुणे, बेंगलुरु और गुरुग्राम में भी लाइव परफॉर्म किया था।

टिकटें बिकी तो दो शो करने पड़े

इस बार, स्पैनिश सिंगर का मुंबई में 29 अक्टूबर को एक ही कॉन्सर्ट होना था, लेकिन कुछ ही घंटों में टिकटें बिक जाने के कारण 30 अक्टूबर को दूसरा शो रखना पड़ा था। कॉन्सर्ट की टिकटें काफी महंगी थीं।

वीआईपी पास के लिए कीमत 14,000 रुपए से शुरू थी, जबकि जनरल एंट्री के लिए यह 7,000 रुपए से शुरू थी। दो दिन के कॉन्सर्ट में फैंस की भीड़ सिंगर के गानों पर थिरकते हुए देखी गई, और इस दौरान बॉलीवुड के बड़े स्टार्स को भी शो में देखा गया था।

एनरिक इग्लेसियस ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक खास फैन मूमेंट को कैप्चर किया था। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें मुंबई के जाम में फंसी एक लड़की गाड़ी में बैठे सिंगर को प्यार से निहार रही थी, और सिंगर ने भी गाड़ी की खिड़की नीचे करके लड़की को 'हाय' कहा था। उनके अंग्रेजी एल्बम के गानों को बहुत पसंद किया गया था, जिनके तीन गाने आज भी गुनगुनाए जाते हैं।

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ