सांकेतिक तस्वीर 
मुंबई

सोलापुर-तुलजापुर-धाराशिव रेल लाइन को मिली मंजूरी, 3295 करोड़ के प्रोजेक्ट को कैबिनेट की हरी झंडी

Maharashtra News: महाराष्ट्र में 3295 करोड़ की सोलापुर-तुलजापुर-धाराशिव नई रेलवे लाइन को प्रशासनिक मंजूरी, भक्तों और तीर्थ यात्रियों को होगा लाभ, राज्य और केंद्र की साझेदारी से निर्माण।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 3295 करोड़ लागत वाली सोलापुर-तुलजापुर-धाराशिव नई रेलवे लाइन को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। इस बहुउद्देश्यीय निर्णय से महाराष्ट्र का प्रमुख तीर्थ स्थल तुलजापुर जल्द ही रेलवे मानचित्र पर आ जाएगा।

राज्य के परिवहन मंत्री एवं धाराशिव के पालकमंत्री प्रताप सरनाईक ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि निस्संदेह, इससे महाराष्ट्र और पूरे भारत में मां तुलजा भवानी के भक्तों और तीर्थ यात्रियों को लाभ होगा।

केंद्र व राज्य की संयुक्त भागीदारी

राज्य में केंद्र व राज्य के संयुक्त सहयोग से कई रेल परियोजनाओं को आकार मिल रहा है। परिवहन मंत्री सरनाईक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की संयुक्त भागीदारी से लगभग 96 किलोमीटर लंबी ब्रॉडगेज रेलवे लाइन का निर्माण किया जाएगा और इस पर लगभग 3295 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इस परियोजना में राज्य सरकार आधी हिस्सेदारी यानी 1650 करोड़ रुपये वहन करेगी। इस रेलवे लाइन के कारण श्रीक्षेत्र पंढरपुर के साथ देवी तुलजा भवानी के दर्शन रेल मार्ग से हो सकेंगे। हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक तुलजापुर आते हैं। पालकमंत्री सरनाईक ने कहा कि यह रेलवे लाइन धाराशिव जिले से होकर गुज़रती है, इसलिए इससे जिले के समग्र विकास को और भी गति मिलेगी।

- मुंबई से सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट