बालासाहेब ठाकरे और स्मिता ठाकरे (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

क्या सच में बाल ठाकरे से मिलने के लिए लेनी पड़ती थी बहू स्मिता ठाकरे से इजाजत? पढ़िए पूरी इनसाइड स्टोरी

Shivsena संस्थापक बाल ठाकरे के बेटे जयदेव ठाकरे की दूसरी पत्नी स्मिता ठाकरे लंबे समय तक चर्चा में रहीं।उनके पारिवारिक रिश्ते, प्रभाव और तलाक की कहानी ठाकरे परिवार के इतिहास का अहम हिस्सा मानी जाती है।

अपूर्वा नायक

Balasaheb Thackeray Birth Anniversay Special: 23 जनवरी को महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे दमदार और दिग्गज नेता बालासाहेब ठाकरे की 100 वीं जन्म जयंती मनायी जाती है। शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का जन्म 23 जनवरी 1926 को पुणे में हुआ था।

महाराष्ट्र की राजनीति में बाल ठाकरे का इतिहास हमेशा स्वर्णिम शब्दों में लिखा जाएगा। यूं तो बालासाहेब ठाकरे से जुड़े कई किस्से है, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी भी है, जो आज भी अछूती है। ऐसा ही एक किस्सा ठाकरे के छोटे बेटे जयदेव ठाकरे की दूसरी पत्नी स्मिता ठाकरे से भी जुड़ा हुआ है।

कौन है स्मिता ठाकरे ?

स्मिता ठाकरे एक सोशल एक्टिविस्ट और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। वह राहुल प्रोडक्शंस और मुक्ति फाउंडेशन की चेयरपर्सन और फाउंडर हैं। इसके अलावा उन्हें ठाकरे परिवार की छोटी बहू के तौर पर भी जाना जाता है। स्मिता ठाकरे बालासाहेब के दूसरे बेटे जयदेव ठाकरे की दूसरी पत्नी थीं।

स्मिता का मातोश्री कनेक्शन?

सामान्य परिवार में पैदा हुई स्मिता मुंबई में पासपोर्ट ऑफिस में रीसैप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं। घर का खर्च चलाने के लिए ब्यूटी पार्लर भी चलाती थीं। इसी पार्लर में जयदेव की पहली पत्नी जयश्री आया करती थीं।

स्मिता ने जयश्री से दोस्ती की और वह ठाकरे परिवार के घर 'मातोश्री' में आने-जाने लगी थीं। यहीं उनकी नजदीकियां जयदेव से बढ़ीं। जयश्री से तलाक लेकर जयदेव ने स्मिता से साल 1986 में दूसरी शादी की, मगर यह ज्यादा दिन नहीं चली और 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया। जयदेव ने तीसरी शादी कर ली थी।

बाल ठाकरे से मिलने के लिए बहू स्मिता से लेनी पड़ती थी इजाजत?

ऐसा भी कहा जाता है कि ठाकरे परिवार की इस बहू का इतना प्रभाव था कि एक समय पर बाल ठाकरे से मिलने के लिए लोगों को पहले स्मिता से परमिशन लेनी पड़ती थी। यहां तक की बाल ठाकरे ने अपनी वसीयत में स्मिता के बेटे ऐश्वर्य के नाम बंगले की पहली मंजिल की है। जिसकी मेंटेनेंस की जिम्मेदारी स्मिता को दी गई।

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया