अवैध बिजली तार (सोर्स - सोशल मीडिया)  
मुंबई

मुंबई में बारिश के बीच मौत का जाल बने अवैध बिजली के तार, झोपड़पट्टियों में बढ़ा करंट का खतरा

Mumbai Electricity News: मुंबई में बारिश के बीच झोपड़पट्टियों में फैले अवैध और नंगे बिजली के तार जानलेवा साबित हो रहे हैं गोवंडी और मानखुर्द में पिछले दो सालों में करंट से 20 से ज्यादा मौतें हुई हैं।

रूपम सिंह

Mumbai Illegal Power Connections: मुंबई में एक तरफ मूसलाधार बारिश ने रफ्तार थाम दी है, और मुंबईकरों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लेकिन इस आसमानी आफत के बीच, शहर के झोपड़पट्टी इलाकों में एक और खौफनाक मंजर देखने को मिल रहा है। यहां मकड़जाल की तरह फैले नंगे और अवैध बिजली के तार हर पल बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहे हैं। महंगी बिजली की मार और जरूरी कागजातों (डॉक्यूमेंट्स) की कमी के कारण, इन इलाकों में रहने वाले लोग मजबूरी और लाचारी में बिजली माफियाओं के जाल में फंस जाते हैं।

यह माफिया चंद रुपयों के लिए लोगों की जिंदगी दांव पर लगाकर अवैध रूप से लाइट सप्लाई करते हैं। बिजली माफियाओं के ये जानलेवा तार लोगों के घरों की छतों, खिड़कियों और संकरी गलियों से होकर गुजरते हैं। कई जगहों पर ये तार पूरी तरह खुले और जर्जर हो चुके हैं। मानसून के मौसम में जरा सी लापरवाही भारी पड़ जाती है। पानी के संपर्क में आते ही इन तारों से करंट उतर आता है। आंकड़ों की बात करें तो स्थिति बेहद डरावनी है।

अकेले गोवंडी और मानखुर्द जैसे घने बसे इलाकों में पिछले दो सालों में करंट लगने से 20 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। आम तौर पर हर मानसून सीजन में यहां से 2 से 8 मौतें रिपोर्ट होती रही हैं। जो इस बार और भी भयानक रूप ले सकती हैं।

बिजली विभाग को उठाना होगा ठोस कदम

फिलहाल मुंबई तेज हवाओं और भारी बारिश की चपेट में है। जिससे पेड़ों के गिरने और जलजमाव के कारण पहले ही लोगों की जान जा रही है। ऐसे में अगर पुलिस प्रशासन और बिजली विभाग ने तुरंत कोई ठोस कदम नहीं उठाया या समय रहते इन अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो आने वाले दिनों में यह खुले तार कई और मासूमों की जिंदगी निगल सकते हैं। प्रशासन को जल्द जागना होगा, वर्ना लापरवाही की यह 'बिजली' किसी भी वक्त बड़ा हादसा कर सकती है।

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल