सिरिवेल्ला प्रसाद महाराष्ट्र सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

महाराष्ट्र कांग्रेस के नए प्रभारी सिरिवेल्ला प्रसाद संभालेंगे कार्यभार, संगठन में जान फूंकने की चुनौती

Congress State In-Charge: महाराष्ट्र कांग्रेस के नए प्रभारी सिरिवेल्ला प्रसाद गुरुवार को मुंबई में पदभार संभालेंगे। वे 5 दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी व वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

रूपम सिंह

Sirivella Prasad Maharashtra Congress Incharge: सितंबर महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के तौर पर सिरिवेल्ला प्रसाद की नियुक्ति कर दी गई थी। लेकिन उनके मुंबई आने का मुहूर्त नहीं निकल पा रहा था।

अब गुरुवार को वे मुंबई आकर अपना पदभार ग्रहण करेंगे। अपने पांच दिनों के दौरे पर प्रसाद राज्य कांग्रेस की एक्सटेंडेड एग्जीक्यूटिव की मीटिंग करेंगे और डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट से बातचीत करेंगे।

वे राज्य के सीनियर नेताओं, विधायकों और सांसदों से चर्चा करेंगे, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल भी मौजूद रहेंगे। रमेश चेन्निथाला की जगह सिरिवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रसाद का गुरुवार सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद वे शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देंगे, दोपहर 12।15 बजे वे दादर में चैत्यभूमि पर डॉ। बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे और दोपहर 1।00 बजे प्रदेश कांग्रेस के हेडक्वार्टर तिलक भवन पहुंचेंगे।

महाराष्ट्र कांग्रेस में जोश भरने की चुनौती

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद से कांग्रेस बुरे दौर से गुजर रही है। हार के बाद तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद हर्षवर्धन सपकाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

सपकाल, लगातार संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन पार्टी फंड के संकट की वजह से कई कामों को पूरा करने में उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब नए प्रदेश प्रभारी सिरिवेल्ला प्रसाद के सामने महाराष्ट्र कांग्रेस में नया जोश भरने के साथ पार्टी फंड को मजबूत करने की बड़ी चुनौती होगी। साथ ही कांग्रेस की पुरानी बीमारी गुटबाजी का भी कोई सफल इलाज तलाश करना होगा।

युवा नेताओं को मौका

ऐसी रिपोर्ट है कि प्रसाद की योजना महाराष्ट्र कांग्रेस में युवा नेताओं को ज्यादा मौके देने की है। जिस तरह से हाल के दिनों में जेन जी अपनी ताकत का एहसास कराया है। इसके मद्देनजर युवा वोटरों को आकर्षित करने के लिए युवा नेताओं को ज्यादा मौके देने होंगे।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां