Shiv Sena Mumbai: शिवसेना ने पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से राज्य और लोकसभा स्तर पर सोशल मीडिया की जिम्मेदारी संभालने के लिए युवा चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहुंच और सक्रियता को और मजबूत करेगी।
बताया गया कि शिवसेना मुख्य नेता एवं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के मार्गदर्शन में इन नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है। नई जिम्मेदारियों के तहत अमित भाद्रीचा और आशीष पढयार को राज्य सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं पराग मोहिते को राज्य सचिव के साथ कोकण विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा विनायक डायरे को राज्य समन्वयक नियुक्त किया गया है। स्वप्निल सावंत को राज्य समन्वयक के साथ ईशान्य मुंबई लोकसभा की जिम्मेदारी दी गई है। प्रथमेश बोऱ्हाडे दक्षिण मध्य मुंबई लोकसभा और सुशांत करविर उत्तर पश्चिम मुंबई लोकसभा के राज्य समन्वयक बनाए गए हैं।
अधिवक्ता दक्षताताई ठाकूर को राज्य समन्वयक के साथ रायगढ़ लोकसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोशल मीडिया उपराज्य प्रमुख प्रतीक शर्मा, शिवसेना प्रसार माध्यम समन्वयक एवं राष्ट्रीय सह-समन्वयक दिनेश शिंदे, मुंबई विभाग प्रमुख राज कुलकर्णी की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। पार्टी के मीडिया कॉर्डिनेटर दिनेश शिंदे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। दिनेश शिंदे ने कहा कि इन नियुक्तियों से सोशल मीडिया पर पार्टी के संगठनात्मक अभियान, जनसंपर्क और राजनीतिक गतिविधियों को और गति मिलेगी।