आकाश मसने
पुणे में गणेश विसर्जन जुलूसों के खिलाफ आवाज उठाने वाले विद्यानंद बापट इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग इंटरव्यू के दौरान मराठी में लगातार बोलने की उनकी काबिलियत की तारीफ कर रहे हैं।
अपनी भाषा से लोगों से जुड़ने वाले बापट रत्नागिरी के रहने वाले हैं और अभी पुणे नारायण पेठ इलाके में रहते हैं। DJ के खिलाफ अपने रुख के कारण वह सुर्खियों में हैं।
विद्यानंद बापट ने B.Com की डिग्री पूरी की है और एक BPO में काम करते हैं।
जैसे शशि थरूर जबरदस्त अंग्रेजी बोलते हैं, वैसी ही पकड़ बापट की मराठी पर है। मराठी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाएं उनके मुंह से बहुत आसानी से निकलती हैं।
खास बात यह है कि बोलते समय वे जरा भी नहीं अटकते हैं। इसे देख लोगों के मन में सवाल उठा है क्या यह AI है या असली आवाज?
विद्यानंद बापट ने पुणे में DJ म्यूजिक से होने वाली परेशानी के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि चूंकि हम थोड़ा अंदर की तरफ रहते हैं, इसलिए हमें कम परेशानी होती है, लेकिन नदी के किनारे रहने वाले लोगों को इसकी वजह से बहुत मानसिक तकलीफ होती है।
बापट कहा कि कि वे DJ वाले जुलूस का विरोध पब्लिसिटी के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ एक जागरूक नागरिक'के तौर पर कर रहे हैं।
Bandra-Kurla Complex: मुंबई का BKC इतना खास क्यों है? यहां पहुंचते ही बदल जाता है शहर का नजारा