उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे व संजय राउत (डिजाइन फोटो) 
मुंबई

शिवसेना (यूबीटी) ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, आदित्य-संजय राउत समेत ये 40 नेता संभालेंगे कमान

Maharashtra Local Body Elections 2025: शिवसेना (यूबीटी) ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। उद्धव व आदित्य ठाकरे राज्यभर में चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेंगे।

आकाश मसने

Shiv Sena UBT Star Campaigner List: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में शिवसेना (यूबीटी) के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, भास्कर जाधव, सुषमा अंधारे, वरुण सरदेसाई और संजय राउत सहित 40 नेताओं का नाम शामिल है।

ठाकरे के ये स्टार प्रचारक आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में राज्यभर में प्रचार अभियान का नेतृत्व संभालेंगे। ये सभी नेता अधिकतम शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जिलेवार बैठकें, रैलियां और सार्वजनिक प्रचार अभियान चलाएंगे।

 उद्धव ठाकरे कर रहे राज्य का दौरा

लोकसभा और विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद स्थानीय निकाय चुनाव यूबीटी के लिए आखिरी उम्मीद माने जा रहे हैं। इस सच्चाई को महसूस करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नई ऊर्जा के साथ अपनी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) को पुनर्गठित करने प्रयासों में राज्यव्यापी दौरा कर रहे हैं। स्थानीय निकाय चुनावों को पार्टी के पुनर्निर्माण के अवसर के रूप में देख रहे उद्धव ठाकरे ने स्वयं इस अभियान में सबसे आगे रहने का निर्णय लिया है तो, वहीं आदित्य ठाकरे राज्य भर में युवाओं को जुटाने के प्रभारी होंगे।

ये हैं यूबीटी के अन्य स्टार प्रचारक

  • आदित्य ठाकरे
  • सुभाष देसाई
  • अनंत गीते
  • चंद्रकांत खैरे
  • अरविंद सावंत
  • अनिल देसाई
  • विनायक राऊत
  • अनिल परब
  • राजन विचारे
  • सुनील प्रभू
  • आदेश बांदेकर
  • अंबादास दानवे
  • रवींद्र मिर्लेकर
  • विशाखा राऊत
  • नितीन बनूगडे पाटील
  • राजकुमार बाफना
  • प्रियांका चतुर्वेदी
  • सचिन अहिर
  • मनोज जामसुतकर
  • संजय (बंडू) जाधव
  • किशोरी पेडणेकर
  • ज्योती ठाकरे
  • शीतल शेठ-देवरूखकर
  • जान्हवी सावंत
  • शरद कोली
  • मराजे निंबालकर
  • सुनील शिंदे
  • वैभव नाईक
  • नितीन देशमुख
  • आनंद दुबे
  • किरण माने
  • अशोक तिवारी
  • प्रियांका जोशी
  • सचिन साठे
  • लक्ष्मण वाडले

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा