सीजफायर पर भड़के संजय राउत (फाइल फोटो) 
मुंबई

ट्रंप को सरपंच किसने बनाया? भारत-पाक सीजफायर पर भड़का विपक्ष, संजय राउत बोले- बीजेपी नकली चाणक्य

Ceasefire Politics: ऑपरेशन सिंदूर पर डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू होते ही देश में सरकार के खिलाफ बयानबाजी शुरू हो गई है। विपक्ष ने सरकार के फैसले की जमकर आलोचना की है।

प्रिया जैस

मुंबई: भारत और पाकिस्तान बढ़ते तनाव के बीच अब सीडफायर लागू कर दिया गया है। ये सीजफायर डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप करने के बाद लागू किया गया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया है। विपक्ष ने भारत और पाकिस्तान के बीच डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप पर कई गंभीर सवाल उठाए है। इस मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत ने डोनाल्ड ट्रंप को भारत का सरपंच बताया है और सेना को रोकने पर कटाक्ष किया है।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौता कैसे हुआ, इस सवाल का जवाब देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत कहते हैं, "हमारे सशस्त्र बल 'जोश' में थे, वे लाहौर, पेशावर, रावलपिंडी, इस्लामाबाद तक पहुंच सकते थे, किसने रोका और क्यों? हमें पाकिस्तान को खत्म करने का यह मौका दोबारा नहीं मिलेगा। पाकिस्तान में जो जश्न मनाया जा रहा है, वह राष्ट्रपति ट्रंप की वजह से है। हमें हमले का बदला लेने का अधिकार है। ट्रंप ने हमे रोक लिया और हमारे लोग दबाव में आ गए, यह सही नहीं है।"

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौता

बीजेपी नकली चाणक्य

शिवसेना नेता संजय राउत कहते हैं, "राष्ट्रपति ट्रंप को युद्ध में हस्तक्षेप करने का अधिकार किसने दिया? शिमला समझौता पढ़िए - वहां, यह केवल दो देशों के बीच का समझौता है, कोई तीसरा देश हस्तक्षेप नहीं करेगा। राष्ट्रपति ट्रंप को सरपंच किसने बनाया? क्या हमने उन्हें चौधरी बनाया? हमारे सशस्त्र बल सक्षम हैं, भले ही हमारा राजनीतिक नेतृत्व कमजोर हो।"

शिमला समझौते के बारे में बात करते हुए संजय राउत ने कहा, "कौन बोला बीजेपी चाणक्य है? बीजेपी नकली चाणक्य है। ऐसे चाणक्य राजनीति में बहुत घूमते है। डोनाल्ड ट्रंप को युद्ध में हस्तक्षेप करने का अधिकार किसने दिया? शिमला करार में 1971 का वॉर होने के बाद इंदिरा गांधी के साथ शिमला समझौता हुआ था। इसमें दो राष्ट्र में ही चर्चा हुई, तीसरा राष्ट्र उसमें नहीं आएगा। ये बात शिमला समझौते में महत्वपूर्ण सेक्शन है।" फडणवीस जाएंगे दिल्ली, अजित बनेंगे सीएम, पूर्व मंत्री की भविष्यवाणी होगी सच! महाराष्ट्र में मचेगा सियासी हड़कंप

भारत सरकार की लीडरशिप कमजोर

डोनाल्ड ट्रंप को सरपंच किसने बनाया "अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अधिकार किसने दिया कि वह कश्मीर मामले में हस्तक्षेप करें। गांव में पाटिल होते है तो यहां डोनाल्ड ट्रंप को सरपंच बनाया गया है क्या। भारतीय सेना और उसकी लीडरशिप सक्षम है। भले ही पॉलिटिकल लीडरशीप कमजोर है, लेकिन सेना मजबूत है।"

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग