शिंदे गुट के नेता संजय बांगर ने शिवसेना यूबीटी को लेकर किया बड़ा दावा (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मुंबई

ठाकरे गुट के 14 विधायक भी छोड़ सकते हैं साथ? संतोष बांगर के दावे से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई

Shiv Sena UBT MLAs May Join Shinde Group: शिंदे गुट के नेताओं ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे गुट के कई विधायक संपर्क में हैं। संतोष बांगर के इस बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।

अपूर्वा नायक

Shiv Sena UBT MLAs May Join Shinde Group News: उद्धव गुट के 6 सांसदों के अलग होने की चर्चाओं के बीच अब ठाकरे गुट के विधायकों को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। शिंदे गुट के विधायक संतोष बांगर ने दावा किया है कि ठाकरे गुट के 14 विधायक जल्द ही शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।

उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हिंगोली में संतोष बांगर ने कहा कि उन्होंने 6 महीने पहले ही संकेत दिया था कि कुछ सांसद शिंदे गुट के साथ आएंगे और अब वहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि सांसदों के बाद अब ठाकरे गुट के कई विधायक भी शिंदे के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उनके साथ आ सकते हैं।

यूबीटी के कई विधायक संपर्क में : शंभूराज

उधर, राज्य के मंत्री शंभूराज देसाई ने भी दावा किया कि ठाकरे गुट के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। वे सभी हमारे मित्र है। वे अपनी नाराजगी और मन की बात हमसे साझा करते हैं। उचित समय आने पर वे भी हमारे साथ आएंगे।

शिंदे गुट के नेता बच्चू कडू ने भी इसी तरह का दावा करते हुए कहा कि सासदों के बाद विधायकों का आना भी तय माना जाना चाहिए। डीसीएम एकनाथ शिंदे की राजनीतिक रणनीति मजबूत है और कई नेता उनकी कार्यशैली से प्रभावित है।

नाराज कार्यकर्ताओं ने किया प्रतीकात्मक श्राद्ध

उद्धव गुट के 6 सांसदों के शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की चर्चाओं के बीच राज्य में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सौलापुर में ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने इन सांसदों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका प्रतीकात्मक श्राद्ध कर आक्रोश जताया। शहर के गणपति घाट पर बड़ी संख्या में शिवसैनिक एकत्र हुए और सांसदों के खिलाफ नारेबाजी की।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर