उद्धव बनाम शिंदे मामला (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

उद्धव बनाम शिंदे मामला अंतिम चरण में, सुप्रीम कोर्ट जल्द तय करेगा सुनवाई की नई तारीख

Uddhav Thackeray Vs Eknath Shinde: शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अंतिम दौर में पहुंच गई है।दोनों पक्षों के वकीलों ने कहा वे अंतिम बहस के लिए तैयार है।

अपूर्वा नायक

Supreme Court Hearing On Shiv Sena Symbol Dispute: शिवसेना पार्टी के नाम व चुनाव चिन्ह पर पिछले तीन साल से चल रही सुनवाई अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है।

गुरुवार को इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के वकीलों ने बताया कि वे अंतिम बहस के लिए तैयार हैं। उच्चतम न्यायालय ने इस पिटीशन पर अगली तारीख पर सुनवाई करने का फैसला किया है लेकिन तारीख का ऐलान नहीं किया गया।

दोनों गुटों की अग्नि परीक्षा 2022 के दौरान शिवसेना के सीनियर नेता एकनाथ शिंदे ने तत्कालीन सीएम व पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करते हुए बीजेपी के साथ मिल कर सरकार का गठन किया था। इसके बाद शिंदे ने शिवसेना पार्टी के नाम व चुनाव चिन्ह पर भी कब्जा कर लिया उद्धव ने जब इसे चुनाव आयोग में चुनौती दी तो वहां से भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

उद्धव की तरफ से सिब्बल ने रखा पक्ष

उद्धव की तरफ से सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने दलीलें रखीं। उन्होंने कहा कि वे अंतिम बहस के लिए पूरी तरह से तैयार है। उधर शिंदे गुट के वकीलों ने भी ताल ठोकते हुए कहा कि उनकी भी तैयारी पूरी है। अब सभी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी जाने वाली नई तारीख का इन्तजार है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि शिवसेना की फाइनल दलीलों के लिए अगली तारीख उपलब्धता के हिसाब से दी जाएगी। हालांकि अगली तारीख का फैसला दोनों गुटों की ओर से लिखी हुई दलीलें पढ़ने के बाद तय की जाएगी।

शिवसेना विवाद की टाइमलाइन

  • जून 2022 में शिवसेना में फूट, एकनाथ शिंदे ने पार्टी के 40 विधायकों के साथ बगावत की।
  • महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई और शिंदे ने भाजपा के सपोर्ट से नई सरकार बनाई।
  • फरवरी 2023 में, इलेक्शन कमीशन ने शिवसेना पार्टी का नाम और चुनाव निशान "धनुष चाण" एकनाथ शिंदे गुट को दे दिया।

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर छिड़ी बहस, बहन के हाथ के छोले-भटूरे की फोटो शेयर कर क्या बोले राहुल गांधी?

छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का मुंबई में आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

समय बदल रहा है और व्यापार का स्वरूप भी... 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवार्ड्स समारोह में बोले अमित शाह

दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से मिले मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम, सामने आई कूटनीति की नई तस्वीर

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?