Srikant Shinde (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

हर लोकसभा सीट पर होंगे शिवसेना के संपर्क प्रमुख, मुंबई, ठाणे की ज़िम्मेदारी सांसद श्रीकांत शिंदे पर

Srikant Shinde: लोकसभा चुनाव की तैयारी में शिवसेना ने महाराष्ट्र की 48 सीटों के लिए संपर्क प्रमुखों की घोषणा की है, जिसमें मुंबई और ठाणे की जिम्मेदारी सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को सौंपी गई है।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Maharashtra Lok Sabha Seats: शिवसेना ने लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस ली है। शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में पार्टी ने राज्य की 48 लोकसभा सीटों के लिए संपर्क प्रमुखों की घोषणा कर दी है।

संगठन मजबूत करने में जुटे डीसीएम शिंदे

इसमें मुंबई की 6 एवं ठाणे लोकसभा सीटों की ज़िम्मेदारी शिवसेना संसदीय पार्टी के नेता सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को सौंपी गई है। सांसद नरेश म्हस्के को भिवंडी और कल्याण लोकसभा सीटों के लिए संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ.श्रीकांत शिंदे के साथ, मंत्री योगेश कदम, MLA नीलेश राणे, पूर्व MP राहुल शेवाले भी मुंबई की लोकसभा सीटों के लिए ज़िम्मेदारी संभालेंगे।

लोकसभा क्षेत्रवार संपर्क प्रमुख

मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ ईस्ट और मुंबई साउथ और ठाणे - MP डॉ. श्रीकांत शिंदे, भिवंडी और कल्याण-MP नरेश म्हस्के, नंदुरबार-पूर्व MLA शिरीष चौधरी, धुले और डिंडोरी - शिवसेना सेक्रेटरी भाऊसाहेब चौधरी,जलगांव- MLA दिलीप लांडे, रावेर- MLA तुकाराम काटे, बुलढाणा- संजय सोनार, अकोला- पूर्व MLA राजन साल्वी, अमरावती-MLA किशोर अप्पा पाटिल, वर्धा-MLA डॉ. मनीषा कायंडे, रामटेक - अनिल कोकिल, नागपुर - पूर्व MP संजय निरुपम, भंडारा-गोंदिया, विलास चावरी, गड़चिरोली- चिमूर - पूर्व मंत्री जगदीश गुप्ता, चंद्रपुर - MLA कृपाल तुमाने यवतमाल - वाशिम में शिवसेना डिप्टी लीडर प्रीति बंड, हिंगोली - डिप्टी लीडर आनंदराव जाधव, नांदेड़ - दत्ता दलवी, परभणी - भास्कर आंबेकर, जालना - MP संदीपन भुमरे छत्रपति संभाजी नगर - विलास पारकर, नासिक - MLA सुहास कांडे, पालघर - पांडुरंग पाटिल, रायगढ़ - अनिल नवघरे, कोल्हापुर, मावल और पुणे लोकसभा - मंत्री उदय सामंत, बारामती - किरण लांडगे, शिरुर - MLA शरद सोनवणे,अहिल्यानगर - शिवसेना सचिव राम रेपाले शिरडी-MP डॉ. ज्योति वाघमारे, बीड - मनोज शिंदे, धाराशिव-पूर्व MP उन्मेष पाटिल, लातूर - मंगेश कुडलकर, सोलापुर - MP धैर्यशील माने, माढ़ा - चंद्रहार पाटिल, सांगली - योगेश जानकर, सतारा - शरद कनसे, रत्नागिरी - राजेश मोरे, सिंधुदुर्ग- बाला चिंदरकर और हातकणंगले की जिम्मेदारी MLA सुहास बाबर को दी गई है।

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती