शशिकांत शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

इवेंट सरकार के उद्घाटन में फंसीं सुप्रिया सुले, शशिकांत शिंदे ने घेरा, बोले आपस में ही लड़ रही महायुति

Mahayuti Credit War: शशिकांत शिंदे ने महायुति सरकार को इवेंट सरकार बताया। उन्होंने सुप्रिया सुले के 3 घंटे जाम में फंसने और गठबंधन के भीतर क्रेडिट वॉर पर तीखे सवाल उठाए।

गोरक्ष पोफली

Shashikant Shinde Slams Mahayuti: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के बहुप्रतीक्षित मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट के उद्घाटन को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में घमासान शुरू हो गया है। एनसीपी (SCP) के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने राज्य की महायुति सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए इसे केवल इवेंट करने वाली सरकार करार दिया है। शिंदे ने आरोप लगाया कि क्रेडिट लेने की होड़ में आम जनता और यहां तक कि जनप्रतिनिधियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह केवल इवेंट की सरकार है

मीडिया से बात करते हुए शशिकांत शिंदे ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, यह सरकार केवल दिखावे और इवेंटबाजी में विश्वास रखती है। प्रोजेक्ट का काम पूरा हो या न हो, इन्हें बस उद्घाटन का जश्न मनाना है। शिंदे ने इस बात पर नाराजगी जताई कि एक तरफ सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं दूसरी तरफ बुनियादी सुविधाएं और यातायात प्रबंधन पूरी तरह चरमरा गया है।

सुप्रिया सुले के जाम में फंसने का मुद्दा

शशिकांत शिंदे ने सांसद सुप्रिया सुले का उदाहरण देते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने बताया, हमारी नेता सुप्रिया सुले महाराष्ट्र दिवस के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं, लेकिन इसी मिसिंग लिंक उद्घाटन के चलते लगे जाम में वह 3 घंटे तक फंसी रहीं। जब एक सांसद को इतनी परेशानी हो रही है, तो आम जनता का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। शिंदे ने तंज कसते हुए कहा कि उद्घाटन जनता की सहूलियत के लिए होना चाहिए, न कि उन्हें घंटों ट्रैफिक में फंसाने के लिए।

महायुति में क्रेडिट वॉर

प्रोजेक्ट के श्रेय को लेकर शिंदे ने महायुति के भीतर चल रही खींचतान पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा, महायुति में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। वे विपक्ष से लड़ने के बजाय आपस में ही प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। यहाँ क्रेडिट लेने की होड़ मची है पहले मुख्यमंत्री श्रेय लेते हैं, फिर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उसे अपनी उपलब्धि बताने की कोशिश करते हैं। यह क्रेडिट वॉर विकास के लिए नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक छवि चमकाने के लिए है।

जनता की समस्याओं से ध्यान भटकाना

एनसीपी (SCP) अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने कहा कि सरकार केवल उन प्रोजेक्ट्स को अपना बता रही है जिनकी नींव वर्षों पहले रखी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि असल मुद्दों जैसे बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के भव्य उद्घाटन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे