शरद पवार  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

महाराष्ट्र में सूखे पर राजनीति गरमाई, शरद पवार 28 सितंबर से करेंगे दौरा, मुंबई में बुलाई NCP की बैठक

Maharashtra Drought: महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति पर शरद पवार 28 सितंबर से प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। मुंबई में एसपी की राज्य स्तरीय बैठक में 6 प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी।

रूपम सिंह

Sharad Pawar Drought Tour Maharashtra: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पर्याप्त बारिश नहीं होने से सूखे की स्थिति गंभीर होती जा रही है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकां) के संस्थापक शरद पवार ने सूखा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने की घोषणा की है। वह 28 सितंबर से राज्य के प्रभावित इलाकों में जाकर किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के हालात का जायजा लेंगे।

फडणवीस को पत्र लिखकर की थी मांग

शरद पवार ने इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर महाराष्ट्र में सूखा घोषित करने की मांग की थी। उन्होंने सूखे से प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा देने की मांग भी रखी थी। मुख्यमंत्री की ओर से संबंधित मंत्रियों को स्थिति की समीक्षा के निर्देश दिए जाने के बीच पवार के प्रस्तावित दौरे को राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

28 सितंबर को मुंबई में राज्य स्तरीय बैठक

शरद पवार के सूखा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के साथ ही 28 सितंबर को मुंबई में पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक भी होगी। यह बैठक सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले मौजूद रहेंगी। बैठक में पार्टी के प्रमुख सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

इन छह मुद्दों पर होगी चर्चा

राज्य स्तरीय बैठक में सूखे और जल संकट का किसानों तथा ग्रामीण आबादी पर असर प्रमुख मुद्दा रहेगा। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं के मुद्दे और आगामी आंदोलन को लेकर पार्टी की भूमिका पर चर्चा होगी।

बैठक में पेपर लीक और परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ पार्टी के रुख पर भी मंथन किया जाएगा। साथ ही एसआईआर को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका, राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति तथा पार्टी संगठन के विस्तार और मजबूती की रणनीति पर चर्चा होगी।

रोहित पवार भी कर रहे हैं दौरे

शरद पवार से पहले विधायक रोहित पवार भी सूखा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। वह किसानों और ग्रामीण इलाकों की स्थिति को लेकर सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। अब शरद पवार के प्रस्तावित दौरे से सूखे के मुद्दे पर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

Starbucks Tech Centre: स्टारबक्स का चेन्नई को बड़ा तोहफा, खुलेगा पहला ग्लोबल टेक हब, 800 नौकरियां

भारतीय वायुसेना का महा-युद्धाभ्यास, तरंग शक्ति में अमेरिका और फ्रांस समेत 40 देश लेंगे हिस्सा, जानें खासियत

UNGA में संबोधन से पहले वर्ल्ड लीडर से एस जयशंकर की मुलाकात, खाड़ी संकट से उबरने की कवायद

राजभर के बंटवारे वाले बयान पर सपा सांसद की दो टूक, बोले- यह सिर्फ दिवास्वप्न, युवाओं के दम पर संवरेगा UP

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian