आशीष शेलार और शरद पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

हिंदू वोटरों के जाली नामों पर उठा सवाल, शेलार पर बरसे शरद पवार, बोले- धर्म और जाति पर बयान नुकसानदेह

Maharashtra Politics Controversy: एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने मंत्री आशीष शेलार के धर्म और जाति पर बयान को खतरनाक बताया। शरद पवार ने किसानों की मदद में देरी पर सरकार पर निशाना साधा।

प्रिया जैस

Sharad Pawar on Ashish Shelar: महाराष्ट्र में राजनीतिक बयानबाजी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को राज्य के मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता आशीष शेलार की तीखी आलोचना की। आशीष शेलार ने हाल ही में कहा था कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं, क्योंकि वे केवल हिंदू मतदाताओं के डुप्लीकेट नामों पर सवाल उठा रहे हैं और मुस्लिम मतदाताओं के मामलों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शरद पवार ने कहा राज्य के वरिष्ठ मंत्री को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए जो धर्म या जाति के आधार पर समाज में दरार पैदा करें। सत्ता में बैठे लोगों की जिम्मेदारी है कि वे सामाजिक एकता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र जैसे विविध समाज वाले राज्य में ऐसे बयान राज्य की एकता और सद्भावना के लिए खतरनाक हैं।

किसानों के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा

इसके साथ ही शरद पवार ने किसानों के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अगस्त और सितंबर में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को अब तक बीमा राहत के नाम पर बेहद मामूली रकम मिली है। शरद पवार ने कहा सरकार की पहली प्राथमिकता किसानों की मदद होनी चाहिए, जिन्होंने फसल बीमा लिया है, उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

केंद्र के कृषि मंत्री ने जांच की बात कही है, लेकिन संकट में फंसे किसानों की मदद तुरंत की जानी चाहिए, बारामती में मीडिया से बात करते हुए पवार ने कहा कि राज्य सरकार को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर किसानों की सहायता पर और सामाजिक सौहार्द ध्यान देना चाहिए।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना