संजय शिरसाट और शरद पवार (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Maharashtra: शिंदे शिवसेना नेता संजय शिरसाट का बड़ा बयान, भविष्य में एनडीए में आ सकते हैं शरद पवार

Sanjay Shirsat On Sharad Pawar: नगर निगम चुनावों के बीच शिंदे शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने दावा किया कि शरद पवार भविष्य में एनडीए में शामिल हो सकते हैं, जिस पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Politics: राज्य में इस समय नगर निगम चुनावों के चलते अलग-अलग गठबंधन और मोर्चे बनते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता संजय शिरसाट ने शरद पवार को लेकर बड़ा बयान दिया है।

शिरसाट ने दावा किया है कि शरद पवार आने वाले समय में एनडीए में शामिल हो सकते हैं। नवाब मलिक और मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस के एकजुट होने पर टिप्पणी करते हुए शिरसाट ने कहा था कि पुणे में राष्ट्रवादी के एक होने की चर्चा थी।

उसी तरह अगर मुंबई में भी ऐसा हो रहा है, तो देवेंद्र फडणवीस को इस पर ध्यान देना चाहिए, हमें नवाब मलिक स्वीकार नहीं हैं, इसलिए हम गठबंधन में नहीं हैं। दोनों राष्ट्रवादी अगर एक हो रही हैं तो यह उनका आंतरिक मामला है, लेकिन ऐसा हुआ तो उस समय फैसला लिया जाएगा।

भविष्य में शरद पवार कुछ भी कर सकते हैं

शिरसाट ने आगे कहा कि अगर शरद पवार को हमारे गठबंधन में आना होगा तो वे खुद निर्णय लेंगे। भविष्य में शरद पवार कुछ भी कर सकते है। यह मानना गलत है कि वे हमेशा एक ही पक्ष में रहेंगे। उन्होंने कई बार अपनी भूमिका बदली है और पार्टी का विलय भी किया है।

फैसला केंद्रीय भाजपा करेगी : बावनकुले

शिरसाट के इस दावे पर भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि एनडीए में शामिल करने का अधिकार आपको नहीं है, यह फैसला केवल केंद्रीय भाजपा का है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेता ही इस पर निर्णय करेंगे। महाराष्ट्र में हम स्थानीय निकाय चुनाव भाजपा और शिवसेना मिलकर लड़ रहे हैं।

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि