sharad pawar admitted in hospital.jpg (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती, कुछ घंटे पहले ही हुए थे डिस्चार्ज

Sharad Pawar health update: शरद पवार को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी कुछ घंटे पहले ही उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया था लेकिन फिर से उनकी तबीयत खराब हो गई।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • शरद पवार की फिर बिगड़ी तबीयत

  • सुप्रिया सुले ने ट्वीट कर दी जानकारी

  • आज सुबह ही रूबी हॉल क्लिनिक से हुए थे डिस्चार्ज

  • अब मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया

Sharad Pawar at Breach Candy Hospital: शरद पवार को सुबह पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिलने के बाद उनके परिजन और सभी करीबी खुश थे। लेकिन कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत नासाज हो गई। अब उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर इस बात की पुष्टि की है।

सुप्रिया सुले ने ट्वीट कर दी जानकारी

बारामती से सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने ट्वीट करते हुए उनकी सेहत को लेकर अपडेट दिया। उन्होेंने अपने ट्वीट में कहा कि 'हम उन्हें आगे की जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं। आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'

आज सुबह ही रूबी हॉल क्लिनिक से हुए थे डिस्चार्ज

शरद पवार आज सुबह ही पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से डिस्चार्ज हुए थे। जिसके बाद उन्हें पुणे से मुंबई सड़क मार्ग से लाया गया। मुंबई पहुंचने पर उन्हें सीधे ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां आगे की जांच के लिए भर्ती किया गया है।

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी