शरद पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टर बोले- हालत स्थिर, घर पर जारी रहेगा इलाज

Sharad Pawar Discharged From Hospital: सीने में संक्रमण और ब्रोंकाइटिस के इलाज के बाद शरद पवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। डॉक्टरों ने घर पर आराम और दवाएं जारी रखने की सलाह दी है।

आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • डॉ. प्रतीत समदानी ने शरद पवार की हालत स्थिर बताई।

  • सुप्रिया सुले ने डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।

  • शरद पवार अब सिल्वर ओक स्थित आवास पर रहेंगे।

  • उम्र को देखते हुए डॉक्टरों ने अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी।

Sharad Pawar Health Update: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार की सेहत में सुधार के बाद उन्हें शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीने में संक्रमण और ब्रोंकाइटिस की शिकायत के चलते उनका इलाज चल रहा था। अब वह अपने सिल्वर ओक स्थित आवास पर रहकर स्वास्थ्य लाभ लेंगे।

इस बीच, उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों के साथ-साथ उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने वाले शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सुप्रिया सुले ने अपनी पोस्ट में बताया कि शरद पवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने इलाज के दौरान उनकी देखभाल करने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। सुप्रिया ने कहा कि अस्पताल के कर्मचारियों ने बेहद आत्मीयता और स्नेह के साथ उनके पिता की देखभाल की।

उन्होंने अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान शरद पवार से मुलाकात करने पहुंचे लोगों और विभिन्न माध्यमों से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने वाले शुभचिंतकों का भी आभार जताया। सुप्रिया सुले ने कहा कि लोगों के स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं से परिवार को हौसला मिला है।

सीने में संक्रमण और ब्रोंकाइटिस का चल रहा था इलाज

शरद पवार का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। उन्हें ब्रोंकाइटिस और सीने में संक्रमण की समस्या थी, जिसमें अब सुधार हो रहा है। डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा।

इसके लिए उन्हें दवाएं लेने, पर्याप्त आराम करने और सामान्य सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। डॉ. समदानी ने कहा कि शरद पवार की उम्र को ध्यान में रखते हुए उन्हें कुछ अतिरिक्त निर्देश भी दिए गए हैं। डॉक्टर ने उम्मीद जताई कि वह सभी चिकित्सकीय सलाह का पालन करेंगे और अपना ध्यान रखेंगे।

पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भी हुए थे भर्ती

इससे पहले शरद पवार को खांसी और सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के बाद बुधवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका आगे का इलाज हुआ।

फिलहाल शरद पवार मुंबई शहर स्थित अपने आवास सिल्वर ओक में रहकर दवाओं और आराम के जरिए स्वास्थ्य लाभ लेंगे। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई है।

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना

BJP नेता लालकृष्ण आडवाणी के बेटे कौन हैं? वे राजनीति में क्यों नहीं आए

आज लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं