ठाणे के मीरा-भाईंदर मनपा में कथित गड़बड़ी की जांच, योग दिवस और स्कूली सामग्री खरीद पर समिति गठित

Mira Bhayandar Municipal Corporation Inquiry: मीरा-भाईंदर मनपा में योग दिवस आयोजन के खर्च और स्कूली सामग्री खरीद में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए आयुक्त ने चार सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की है।
Mira Bhayandar Municipal Corporation Probe Into Purchase Irregularities
मीरा-भाईंदर महानगरपालिका(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • महापौर डिंपल मेहता के निर्देश पर जांच समिति गठित की गई।

  • योग दिवस कार्यक्रम 21 जून 2026 को आयोजित हुआ था।

  • टी-शर्ट, स्मृति चिह्न, एलईडी स्क्रीन और प्रचार सामग्री की खरीद पर सवाल उठे।

Probe Into Purchase Irregularities: ठाणे जिले के मीरा-भाईंदर महानगरपालिका में योग दिवस आयोजन के खर्च और स्कूली विद्यार्थियों के लिए सामग्री खरीद में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

महापौर डिंपल मेहता के निर्देश पर मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा ने दोनों मामलों की जांच के लिए 4 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की है। समिति को निष्पक्ष जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने और दोषियों की जवाबदेही तय करने की जिम्मेदारी दी गई है।

क्या है मामला?

विवाद 21 जून 2026 को मीरा-भाईंदर मनपा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर अप्पासाहेब धर्माधिकारी सभागृह में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के खर्च से जुड़ा है। आयोजन में टी-शर्ट, स्मृति चिह्न, चाय-नाश्ता, एलईडी स्क्रीन, वीडियोग्राफी, दीवार घड़ियां और प्रचार सामग्री की खरीद पर सवाल उठे हैं। शिकायतों में निविदा प्रक्रिया का पालन नहीं करने, संदिग्ध कोटेशन, वस्तुओं की ऊंची दरों और स्वीकृत मात्रा से कम सामग्री की आपूर्ति जैसे आरोप लगाए गए हैं।

Mira Bhayandar Municipal Corporation Probe Into Purchase Irregularities
महाराष्ट्र में सूखा प्रभावित किसान के परिवार को मिला दिवाली का साथ, शिवेंद्रराजे भोसले ने की मुलाकात

स्कूली सामग्री की खरीद में भी अनियमितता के आरोप

ठाणे जिले के शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को स्कूल बैग, जूते और मोजे वितरित करने के लिए की गई खरीद प्रक्रिया भी विवादों में आ गई है। इस मामले में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत की गई है। आरोप है कि जूतों की खरीद के दौरान नवकार यूनिफॉर्म्स नामक ठेकेदार को अनुचित तरीके से आर्थिक लाभ पहुंचाया गया।

इससे महानगरपालिका के खजाने को नुकसान होने की आशंका जताई गई है। अब जांच समिति इस खरीद प्रक्रिया और संबंधित शिकायतों की पड़ताल करेगी। जांच समिति की अध्यक्षता अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संभाजी पानपट्टे करेंगे। मुख्य लेखा परीक्षक सुधीर नाकाडी और मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी शिरीषकुमार धनवे सदस्य होंगे, जबकि शाखा अभियंता चेतन म्हात्रे सदस्य सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Mira Bhayandar Municipal Corporation Probe Into Purchase Irregularities
मुंबई: CM की अपील पर आदिवासी पाड़े पहुंचे मंगलप्रभात लोढ़ा, परिवारों के साथ साझा की त्योहार की खुशियां

समिति सभी शिकायतों और खरीद प्रक्रिया की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका तय करेगी। साथ ही भविष्य में ऐसी अनियमितताओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय सुझाने के साथ आवश्यक होने पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश भी करेगी।