शरद पवार व देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

शरद पवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, MCA चुनाव से पहले मीटिंग ने मचाया सियासी हड़कंप

MCA Elections: एमसीए चुनाव से पहले शरद पवार और सीएम फडणवीस की मुलाकात से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। नार्वेकर समेत कई दिग्गज उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।

आकाश मसने

Sharad Pawar CM Devendra Fadnavis Meeting: महाराष्ट्र की राजनीति में शुक्रवार को एक दिलचस्प घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। महाराष्ट्र निकाय चुनाव के बीच इस मुलाकात ने राज्य की राजनीति में हलचल तेज कर दी है।

बताया जा रहा है कि शरद पवार और सीएम फडणवीस की यह मुलाकात मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की कार्यकारिणी चुनावों की पृष्ठभूमि में हुई है। 12 नवंबर को एमसीए के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव कुल छह पदों पर इलेक्शन होने है।

क्रिकेट से जुड‍़े है शरद पवार

शरद पवार का क्रिकेट प्रशासन से गहरा संबंध रहा है और वे वर्षों तक एमसीए से जुड़े रहे हैं। आगामी एमसीए कार्यकारिणी चुनावों को लेकर राज्य की खेल और राजनीतिक गलियारों में पहले से ही हलचल मची हुई है। ऐसे में पवार और फडणवीस की यह मुलाकात कई सवाल खड़े कर रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक केवल खेल संगठन तक सीमित नहीं हो सकती, बल्कि महाराष्ट्र में बदलते राजनीतिक समीकरणों का संकेत भी हो सकती है। हालांकि, दोनों नेताओं की ओर से अभी तक किसी ने भी इस मुलाकात को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इस अनौपचारिक बैठक ने न केवल एमसीए चुनावों को बल्कि राज्य की राजनीति को भी नई दिशा में सोचने पर मजबूर कर दिया है। अब देखना यह होगा कि यह मुलाकात महज संयोग थी या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है।

कौन-कौन से उम्मीदवार मैदान में?

गौरतलब है कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष पद के लिए इस बार 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान डायना एडुल्जी, मौजूदा अध्यक्ष अजिंक्य नाईक (जिन पर ‘कूलिंग ऑफ’ अवधि लागू होने की संभावना है), भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड शामिल है।

वहीं शिवसेना (यूबीटी) के एमएलसी और उद्धव ठाकरे के करीबी मिलिंद नारवेकर, एनसीपी विधायक जितेन्द्र आव्हाड, राज्य मंत्री प्रताप सरनाईक के बेटे और टी20 मुंबई लीग के चेयरमैन विहंग सरनाईक, पिछले साल सचिव पद का चुनाव हारने वाले सुरज समत और पूर्व संयुक्त सचिव शाहालम शेख शामिल हैं।

नार्वेकर के लिए फिल्डिंग कर रहे उद्धव

मिलिंद नार्वेकर मुंबई क्रिकेट संघ के चुनाव में मैदान में हैं। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शरद पवार के साथ उनकी तस्वीरें अब चर्चा का विषय बन गई हैं। दूसरी ओर, खबर है कि उद्धव ठाकरे भी इस बात पर अड़े हैं कि मिलिंद नार्वेकर को एमसीए की कार्यकारी समिति में होना चाहिए। इस बीच, यह भी खबर आई है कि उद्धव ठाकरे ने इसके लिए शरद पवार से संपर्क किया है।

मिलिंद नार्वेकर ने 6 पदों के लिए किया आवेदन

मिलिंद नार्वेकर ने एमसीए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव, कुल छह पदों के लिए आवेदन किया है। ऐसे में एमसीए चुनाव में किस पद के लिए मिलिंद नार्वेकर को इन दोनों बड़े नेताओं का समर्थन हासिल है? हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज