Shalimar LTT Express cancelled (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

अप्रैल में नहीं चलेगी शालीमार एक्सप्रेस, गोंदिया स्टेशन पर इंफ्रा कार्यों से 'इन' दिनों रद्द रहेगी ट्रेन

Gondia Station Infrastructure Work: गोंदिया स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के कारण अप्रैल में मुंबई और शालीमार के बीच चलने वाली शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai News: साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के नागपुर डिवीजन के तहत गोंदिया स्टेशन पर चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों की वजह से अप्रैल माह में मुंबई और शालीमार के बीच ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी।

बताया गया कि गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर 'वॉशेबल एप्रन' को 'बैलास्टेड ट्रैक' में बदलने के लिए 'ट्रैफिक ब्लॉक' की योजना बनाई गई है। मुंबई से शालीमार तक यात्रा करने वालों को परेशानी से बचने इन तारीखों को ध्यान में रखना होगा।

ये ट्रेनें कैंसिल रहेंगी

  • शालीमार से ट्रेन नंबर 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक कैंसिल रहेगी।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ट्रेन नंबर 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक कैंसिल रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- शालीमार एक्सप्रेस इन तारीखों पर कैंसिल रहेगी।
  • एलटीटी से 4, 6, 7, 10, 11,13, 14, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 12102 शालीमार -लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस इन तारीखों पर कैंसिल रहेगी।
  • शालीमार से 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 और 23 अप्रैल को चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
  • मध्य रेल ने यात्रियों से इन बदलावों पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल