शाइना एन.सी. (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

ममता बनर्जी का इस्तीफा देने से इनकार हताशा की निशानी, शिव सेना नेता Shaina NC ने साधा निशाना

West Bengal Election: शिव सेना नेता Shaina NC ने ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि 92% मतदान बदलाव का संकेत है और हार स्वीकार करना ही लोकतंत्र है।

गोरक्ष पोफली

Shaina NC Criticizes Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक परिणामों के बाद राज्य में राजनीतिक गतिरोध की स्थिति बन गई है। 15 साल पुराने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के किले के ढहने और भाजपा की प्रचंड जीत (207 सीटें) के बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा इस्तीफा देने से इनकार करने पर शिव सेना नेता शाइना एनसी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

92% जनता ने बदलाव के लिए दिया वोट

Shaina NC ने चुनाव परिणामों का हवाला देते हुए कहा कि बंगाल की जनता ने इस बार रिकॉर्ड 92% मतदान कर अपना फैसला सुना दिया है। उन्होंने कहा, जब इतनी बड़ी संख्या में लोग बाहर निकलकर खिलाफ वोट करते हैं, तो वह एक स्पष्ट जनादेश होता है। मुझे समझ नहीं आता कि ममता बनर्जी किस आधार पर 'केयरटेकर सीएम' की बात कर रही हैं। हार को गरिमा के साथ स्वीकार करने के बजाय वह हताशा में कानूनी रास्ते की बात कर रही हैं।

इस्तीफा देने से इनकार और 'धांधली' के आरोप

ममता बनर्जी द्वारा 100 सीटों पर गड़बड़ी के आरोप लगाने और राजभवन न जाने के फैसले पर शाइना एनसी ने कहा कि यह उनके पूर्ण हताशा को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग एक-दो दिनों में अंतिम गजट अधिसूचना राज्यपाल को सौंप देगा, जिसके बाद संवैधानिक रूप से नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा।

संवैधानिक संकट की ओर बंगाल?

शाइना एनसी ने जोर देकर कहा कि हार और जीत लोकतंत्र के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा, "विजेता विजेता होता है और पराजित पराजित। ममता बनर्जी का यह कहना कि वह इस्तीफा नहीं देंगी, जनता की लोकतांत्रिक इच्छा का अपमान है। इस जिद को बंगाल की जनता बहुत गंभीरता से लेगी।" गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने अपने गढ़ भवानीपुर से भी हार का सामना किया है, जहाँ उनके पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें 15,000 से अधिक वोटों से पराजित किया है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान