मेघाश्रे फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सिंह (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

महिला आरक्षण बिल को समाज सेविका सीमा सिंह ने सराहा, कहा- जारी रहेगी महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने की पहल

Women's Reservation Bill: मेघाश्रे फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा सिंह ने महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) न पास होने पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। साथ ही मोदी सरकार की तारीफ की है।

आकाश मसने

Social Activist Seema Singh On Women's Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पारित न हो पाने के बाद देश भर में राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सुप्रसिद्ध समाजसेवी और मेघाश्रे फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सिंह ने विपक्ष की भूमिका पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने विपक्ष के इस रुख को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सोची-समझी बाधा करार दिया है।

क्या बोलीं सीमा सिंह ?

सीमा सिंह ने एक कड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस और 'INDI' गठबंधन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों और उनकी आशाओं पर सीधा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब देश महिला सशक्तिकरण के एक ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रहा था, तब विपक्ष इसे रोकने की साजिशें रच रहा था।

परिसीमन के मुद्दे को बनाया ढाल

सीमा सिंह ने आगे कहा कि विपक्ष ने परिसीमन (Delimitation) के मुद्दे को एक ढाल की तरह इस्तेमाल किया है। उनके अनुसार, यह केवल बिल को लटकाने और महिलाओं को उनके राजनीतिक अधिकारों से वंचित रखने का एक बहाना मात्र था। उन्होंने कहा, "विपक्ष इस ऐतिहासिक कदम का जश्न मनाने और इसमें सहभागी बनने के बजाय, इसे गिराने की कोशिशों में लगा रहा, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।"

पीएम मोदी की अपील और विपक्ष का रुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'अंतरात्मा की आवाज पर वोट' देने की अपील का जिक्र करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि विपक्ष ने इस सुनहरे मौके को गंवा दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की जनता और विशेषकर महिलाएं इस रवैये के लिए विपक्ष को कभी माफ नहीं करेंगी।

नारी शक्ति का संकल्प जारी रहेगा

सीमा सिंह ने अंत में विश्वास जताते हुए कहा कि भले ही विपक्ष ने आज एक अस्थायी रुकावट पैदा कर दी हो, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने की दिशा में उठाए गए कदमों को रोका नहीं जा सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नारी शक्ति अपने अधिकारों की लड़ाई और मजबूती से लड़ेगी।

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज