केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

Tata Chemicals Kenya: केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने टाटा केमिकल्स मगाडी को परिचालन बंद करने को कहा। विवाद के बीच कंपनी ने नियमों के पालन की बात कही।
tata chemicals kenya relations break
टाटा केमिकल्स और केन्या राष्ट्रपति विलियमस रुटोसौजन्य-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

William Ruto Tata Chemicals Controversy: अफ्रीका की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश केन्या में दिग्गज औद्योगिक समूह टाटा केमिकल्स पर बड़ा संकट गहरा गया है। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने एक कड़ा आदेश जारी करते हुए टाटा केमिकल्स मगाडी को देश में अपना परिचालन तुरंत बंद करने और बोरिया बिस्तर समेटने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रपति रुटो ने कंपनी पर 100 साल का लंबा अनुबंध होने के बावजूद स्थानीय कजिआडो काउंटी के विकास में कोई योगदान न देने और देश के प्राकृतिक संसाधनों का दोहरा दोहन करने का गंभीर आरोप लगाया है। केन्याई राष्ट्रपति के बयान पर टाटा केमिकल्स ने कहा कि कंपनी स्थानीय कानूनों और नियामक प्रक्रियाओं के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हम दूसरों के गुलाम नहीं

राष्ट्रपति विलियमस रुटो ने कहा कि टाटा केमिकल्स 100 वर्षों से मगाडी सोडा ऐश खदान का संचालन कर रही है, लेकिन उसने स्थानीय समुदाय के लिए बुनियादी ढांचा या विकास कार्य तक नहीं किए। हम दूसरों के गुलाम नहीं है, केन्याई सरकार अब इस संयंत्र को संचालित करने नई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को आमंत्रित करने की योजना बना रही है।

केन्या दुनिया में प्राकृतिक सोडा ऐश का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। केन्या और टाटा केमिकल्स के बीच विवाद इसी साल जुलाई में तब गहरा गया, जब देश के खनन मंत्रालय ने टाटा की सहायक कंपनी टीसीएमएल को खनन और सोडा ऐश के निर्यात पर रोक लगा दी थी।

टाटा केमिकल्स ने दिया जवाब

टाटा केमिकल्स ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर पुष्टि की कि उसकी केन्याई सब्सिडियरी, टाटा केमिकल्स मगाडी लिमिटेड (TCML), सभी जरूरी नियमों का पूरी तरह पालन कर रही है। कंपनी को इस मामले में 28 जुलाई को मंत्रालय से एक आधिकारिक सूचना मिली थी।

11 अगस्त, 2026 को TCML ने सभी जरूरी जानकारी, रिपोर्ट और दस्तावेज जमा कर दिए। टाटा ने कहा कि उसने मंत्रालय द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विस्तृत जवाब दिया है, जिसमें रेगुलेटरी नियमों के पालन से जुड़ी जानकारी भी शामिल है। TCML अब जमा किए गए दस्तावेजों की समीक्षा और आगे के निर्देशों का इंतजार कर रही है।

मगाडी प्लांट का इतिहास क्या है?

TCML काजियाडो काउंटी में मगाडी सोडा ऐश का कारोबार चलाती है। टाटा केमिकल्स ने 2005 में यह प्लांट खरीदा था। कंपनी का दावा है कि तब से इस कारोबार ने केन्या की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाई है।

टाटा केमिकल्स ने कहा, "हम केन्याई सरकार के अधिकार का सम्मान करते हैं और लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए कानूनी और रेगुलेटरी तरीकों से बातचीत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" कंपनी की प्राथमिकताओं में अपने कर्मचारियों, मगाडी समुदाय और अन्य स्टेकहोल्डर्स की भलाई के साथ-साथ देश का आर्थिक विकास भी शामिल है।

tata chemicals kenya relations break
मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

शेयर बाजार पर असर

इस खबर के बाद, शुक्रवार को टाटा केमिकल्स के शेयरों में गिरावट देखी गई। BSE पर दोपहर 1:15 बजे तक, शेयर 2.77 प्रतिशत गिरकर ₹624.15 के इंट्राडे निचले स्तर पर आ गया। शेयर का 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर ₹1,026 है, जबकि निचला स्तर ₹581.30 है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com