संजय राउत व देवेंद्र फडणवीस (डिजाइन फोटो) 
मुंबई

देवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप

Sanjay Raut on Devendra Fadnavis: केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस को लेकर बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा कि अगर फडणवीस पीएम बनते हैं तो हमें खुशी होगी।

आकाश मसने

Sanjay Raut on Devendra Fadnavis PM Post: देश की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़े घटनाक्रमों की संभावना जताई जा रही है। केंद्रीय कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है। इस बदलते राजनीतिक माहौल के बीच शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बारे में दिया गया बयान राजनीतिक हलकों में जोरदार बहस का विषय बन गया है। राउत ने बीजेपी की भविष्य की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर फडणवीस को 2029 से पहले प्रधानमंत्री बनने का मौका मिलता है, तो वह उन्हें शुभकामनाएं देंगे।

कैबिनेट विस्तार और फडणवीस को दिल्ली बुलाने की चर्चा

संजय राउत ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की चर्चा चल रही है। अटकलें हैं कि वित्त मंत्री, विदेश मंत्री और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के विभागों में बदलाव हो सकता है। यह भी चर्चा है कि देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

मराठी माणूस पीएम बना तो खुशी होगी: राउत

इस पर टिप्पणी करते हुए संजय राउत ने कहा कि अगर देवेंद्र फडणवीस को 2029 से पहले प्रधानमंत्री बनने का मौका मिलता है, तो महाराष्ट्र को खुशी होगी कि कोई मराठी माणूस देश का प्रधानमंत्री बना है। हम उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं देते हैं। उद्धव ठाकरे ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

संजय राउत ने बीजेपी पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि 2029 के बाद देश में बीजेपी सरकार सत्ता में नहीं रहेगी। इसलिए, कोई भी राजनीतिक फैसला 2029 से पहले ही लेना होगा। उसके बाद न तो नरेंद्र मोदी होंगे और न ही कोई और व्यक्ति होगा।

संजय राउत ने बागी सांसदों पर साधा निशाना

ऐसी अटकलें हैं कि महाराष्ट्र के कुछ सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में मौका मिल सकता है। खासकर उन सांसदों के नामों पर चर्चा हो रही है जो ठाकरे गुट छोड़कर शिंदे गुट में शामिल हो गए थे। संजय राउत ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इन सांसदों की आलोचना की।

शिवसेना (यूबीबी) सांसद संजय राउत ने कहा कि संसद का मॉनसून सत्र 20 तारीख से शुरू हो रहा है। आजकल मंत्री पद योग्यता के आधार पर नहीं दिए जाते। जो लोग मोदी और शाह के प्रति वफादार रहते हैं, उन्हें ही पद की 'हड्डियां' फेंकी जाती हैं। अब देखना यह है कि इस बार ये किसे मिलती हैं, शिंदे गुट को या उन 6 सांसदों को जो हमें छोड़कर चले गए थे।

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी