संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

राम मंदिर ट्रस्ट को भंग जल्द करें... संजय राउत का भाजपा पर बड़ा हमला, बाेले- भगवान के नाम पर हो रही है लूट

Sanjay Raut Statement On Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में हेरफेर को लेकर ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने भाजपा और संघ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ट्रस्ट को तुरंत भंग करने की मांग की।

गोरक्ष पोफली

Sanjay Raut Demands To Dissolve Ram Mandir Trust: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में रविवार को मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर में अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के दुरुपयोग के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

संजय राउत ने कहा कि इस दौरान शिवसेना ठाकरे गुट प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहेंगे। हमें उम्मीद है कि इसमें बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल होंगे। हम भगवान राम में आस्था रखने वाले सभी लोगों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हैं।

चढ़ावा गायब होने का आरोप

मीडिया से बातचीत में संजय राउत ने कहा, आरोप हैं कि भगवान राम और माता सीता के गहने तथा मंदिर में चढ़ाया गया दान गायब हुआ है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? राम मंदिर आंदोलन के लिए हजारों लोगों ने अपना बलिदान दिया। बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद मुंबई में हुए दंगों के दौरान भी कई शिवसैनिकों ने हिंदुओं की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाई।

भाजपा और आरएसएस पर तीखा प्रहार

भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आलोचना करते हुए संजय राउत ने आरोप लगाया, उस समय भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता घरों में बैठे थे, जबकि हम सड़कों पर थे, इसलिए उनसे यह पूछना हमारा अधिकार है कि राम मंदिर के चंदे और गहनों के दुरुपयोग के पीछे कौन है?

आरएसएस के संयम वाले बयान पर पलटवार

अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले दान के दुरुपयोग पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले के बयान का जिक्र करते हुए संजय राउत ने कहा, उन्होंने संयम और धैर्य रखने की बात कही है, लेकिन अगर हमने धैर्य ही रखा होता, तो क्या राम मंदिर बन पाता? इसके लिए बहुत लोगों ने बलिदान दिया है। ऐसे बयान उन्हें शोभा नहीं देते।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शुक्रवार को हिंदू समाज से संयम बरतने की अपील की। संघ ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी के मुद्दे का इस्तेमाल कर धर्म और समाज को बदनाम करने की कोशिश करने वाली राष्ट्र-विरोधी ताकतों के बहकावे में नहीं आना चाहिए।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तुरंत भंग करने की मांग

शिवसेना ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग करने की मांग की। संजय राउत ने कहा, चोरी के मामले में पूरे मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और सभी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

उन्होंने आगे आरोप लगाया, चाहे महाकाल मंदिर हो, केदारनाथ हो या दूसरे मंदिर, हर जगह भाजपा से जुड़े लोगों का दखल है। उन्होंने मंदिरों पर कब्जा कर लिया है और भगवान के नाम पर लूट कर रहे हैं। यही उनका हिंदुत्व है। लोग हिंदुत्व के नाम पर उन्हें वोट देते हैं, लेकिन बदले में वे हिंदुओं का ही शोषण कर रहे हैं।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह