संजय राउत सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

शिवसेना में एक नहीं 3 एकनाथ शिंदे, संजय राउत का बड़ा दावा, कहा- फडणवीस और शाह का अलग-अलग समर्थन

Sanjay Raut On Eknath Shinde: संजय राउत ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे की पार्टी के भीतर तीन 'शिंदे' सक्रिय हैं और उनमें से दो ने संपर्क किया है। उन्होंने महायुति सरकार पर भी तीखे हमले किए।

आकाश मसने

Highlights

  • संजय राउत ने दावा- शिंदे गुट के भीतर तीन अलग-अलग 'एकनाथ शिंदे' सक्रिय।

  • दो ने उद्धव गुट के संपर्क में आकर पछतावा जताया है।

  • राउत ने आरोप- देवेंद्र फडणवीस और अमित शाह का अलग-अलग नेताओं का समर्थन

  • देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच कोई तालमेल नहीं है।

Sanjay Raut Claim Three Eknath Shinde in Party: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी के भीतर ही 'तीन एकनाथ शिंदे' सक्रिय हैं। राउत के इस बयान के बाद महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

संजय राउत बोले- शिवसेना में 3 एकनाथ शिंदे

मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा कि शिंदे की पार्टी में तीन एकनाथ शिंदे हैं। ये कौन हैं, यह आपको जल्द थोड़ा खोजने पर पता चल जाएगा। राउत ने शिवसेना में हुई टूट को लेकर एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे पास तो बस एक ही एकनाथ शिंदे थे, लेकिन वहां तीन सामने आ गए हैं।

संजय राउत ने यह भी दावा किया कि इनमें से दो शिंदे ने तो हमसे संपर्क भी किया है क्योंकि उन्हें अपना दुख बांटने के लिए सहारे की जरूरत थी। राउत के अनुसार, इन नेताओं ने कहा है कि हवा का रुख बदल चुका है और उनसे गलती हो गई है।

संजय राउत का अमित शाह और फडणवीस पर निशाना

उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने आरोप लगाया कि इस स्थिति का मतलब यह है कि किसे ताकत दी जानी है, यह पूरी तरह से अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस तय कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि फडणवीस एक शिंदे का समर्थन कर रहे हैं, जबकि अमित शाह दूसरे शिंदे का साथ दे रहे हैं।

राउत ने यह भी टिप्पणी की कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच आपसी तालमेल बिल्कुल नहीं है। वे जनता के सामने सिर्फ दिखावे के लिए मुस्कुराते हैं, लेकिन पीठ पीछे एक-दूसरे को नीचा दिखाने का मौका नहीं छोड़ते।

संयज राउत बोले- सुनेत्रा पवार का गुट भी टूटेगा

एनसीपी (अजित पवार गुट) और शिंदे गुट पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने कहा कि ये दोनों कोई असली राजनीतिक दल नहीं हैं, बल्कि अमित शाह द्वारा तैयार किए गए महज कुछ समूह हैं जिनकी अपनी कोई विचारधारा नहीं है। ये तभी तक टिके हैं जब तक केंद्र का आशीर्वाद है। उन्होंने दावा किया कि सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाला गुट सबसे पहले बिखर सकता है।

संजय राउत ने कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

अभिनेता तुषार कपूर को मिली रंगदारी की धमकी और अमिताभ बच्चन की सुरक्षा का जिक्र करते हुए संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी गृहमंत्री की भूमिका निभाने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

संजय राउत ने कहा कि अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार को भी सुरक्षा के घेरे में चलना पड़ रहा है। राउत ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब आम जनता और बड़े सितारे असुरक्षित हैं, तो केवल वीआईपी नेताओं को ही सुरक्षा मिल पा रही है।

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?