संजय राउत और एकनाथ शिंदे (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मुंबई

शंकराचार्य प्रकरण पर संजय राऊत का शिंदे सरकार पर हमला, कहा-हिंदुत्व सिर्फ सत्ता का हथियार

Maharashtra News: प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई घटना पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राऊत ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला करते हुए उनके हिंदुत्व को पाखंडी बताया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के साथ हुई कथित घटना को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। शिवसेना (ठाकरे गुट) के राज्यसभा सांसद संजय राऊत ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सत्ताधारी दलों पर तीखा हमला बोला है।

संजय राऊत ने कहा कि एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी का हिंदुत्व पूरी तरह पाखंडी और अवसरवादी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए हिंदुत्व की बात करने वाले नेता आज शंकराचार्य के साथ हुई घटना पर पूरी तरह चुप हैं।

मुख्यमंत्री रहते दिया था राजकीय सम्मान

राऊत ने याद दिलाया कि जब एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, तब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को प्रदेश अतिथि का दर्जा दिया गया था। उन्हें मुख्यमंत्री के सरकारी आवास वर्षा बंगले में आमंत्रित कर पूजा-अर्चना भी कराई गई थी।

अब वही शंकराचार्य लाठीचार्ज का शिकार!

राऊत ने सवाल उठाया कि आज वही शंकराचार्य मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के शासन में पुलिस लाठीचार्ज का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हिंदू आस्था और संत परंपरा के साथ सीधा अन्याय है।

शिंदे और सत्ताधारी दलों की चुप्पी पर सवाल

शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले पर एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी ने चुप्पी साध रखी है। जो नेता हिंदुत्व के नाम पर सत्ता में आए, वे आज संतों के अपमान पर मौन हैं।

सच्चा हिंदुत्व खतरे में: राऊत

संजय राऊत ने कहा कि आज सच्चा हिंदुत्व खतरे में है। उन्होंने इसे मौकापरस्ती और पाखंड का जीता-जागता उदाहरण बताते हुए कहा कि हिंदुत्व का इस्तेमाल सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है।

आगे और तेज होगी राजनीति

इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने की संभावना है। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की तैयारी में है, जबकि सत्ताधारी दल की प्रतिक्रिया पर अब सबकी निगाहें टिकी हैं।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद