संजय निरुपम (सौजन्य-एएनआई) 
मुंबई

जूते से मारना चाहिए...कांग्रेस नेता पर निकला संजय निरुपम का गुस्सा, बताया पाकिस्तान परस्त

पाकिस्तान के खिलाफ किए गए ऑपरेशन सिंदूर को वीडियो गेम बताने वाले कांग्रेस नेता को शिवसेना नेता संजय निरुपम ने हमला बोला है। संजय निरुपम ने कांग्रेस को पाकिस्तान परस्त बताया है।

प्रिया जैस

मुंबई: कांग्रेस के ऑपरेशन सिंदूर को वीडियो गेम बताने वाले पर बयान पर काफी विवाद छिड़ गया था। इस विवादित बयान के बाद महायुति ने कांग्रेस पर हमला बोला। शिवसेना ने कांग्रेस नेता नाना पटोले को पार्टी ने निकालने की भी मांग की। ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस नेता नाना पटोले की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, "नाना पटोले का बयान बिल्कुल आपत्तिजनक है।"

संजय निरुपम ने कहा, "सबसे पहले तो उन्हें इस गलती के लिए माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर को वीडियो गेम बताकर उन्होंने हमारे सैनिकों की बहादुरी और शहादत का अपमान किया है। इसके ऊपर प्रश्नचिह्न खड़ा किया है। नाना पटोले अगर माफी नहीं मागते है तो ये कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है कि उन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए। अगर कांग्रेस इस मामले में चुप है तो इसका मतलब ये है कि इस नीच हरकत पर पूरी कांग्रेस पार्टी शामिल है।"

नाना पटोले पर निरुपम का हमला

नाना पटोले को निशाना बनाते हुए संजय निरुपम ने कहा, "नाना पटोले हो या कोई और व्यक्ति हो जब पूरे देश में ऑपरेशन सिंदूर की जयजयकार हो रही है। उसकी सफलता का जश्न मनाया जा रहा है। दुनियाभर के देशों में हमारे सांसद जाकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में बता रहे है। तो हमारे देश में अनपढ़ और पाकिस्तान परस्त लोग कांग्रेस पाकिस्तान का साइड लेते हुए हिंदुस्तान के खिलाफ, हिंदुस्तान की भावना और देशभक्ति और सेना के खिलाफ इस प्रकार का बयान देते है।"

कांग्रेस को बताया पाकिस्तान परस्त

संजय निरुपम ने कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि नाना पटोले जैसे लोगों को कई जूते मारना चाहिए। क्योंकि ये देशद्रोही है, ये पाकिस्तान परस्त लोग है। ये मोदी सरकार से नफरत करने की चक्कर में ये पूरे हिंदुस्तान और यहां की सेना से नफरत करने लगे। इसलिए इन लोगों को जूते मारना चाहिए और ज्यादा है तो पाकिस्तान भेज देना चाहिए अगर इन्हें हिंदुस्तान पर और यहां के लोगों को विश्वास नहीं है।

कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेता नाना पटोले ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर बिल्कुल वैसा ही था, जैसे बच्चे कंप्यूटर रूम में बैठकर वीडियो गेम खेलते है और यह ऑपरेशन उससे ज़्यादा कुछ नहीं था।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट