संजय निरुपम (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

...तो होंगे दंगे, ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर शिवसेना नेता के बयान से मचा बवाल

Mumbai News: शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान को लेकर चिंता जताई, कहा इसे तुरंत रोका जाए वरना देश में सामाजिक तनाव और दंगे फैलने की आशंका है।

आकाश मसने

Sanjay Nirupam On I Love Mohammad Campaign: देश में इस समय ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान को लेकर विवाद शुरू है। इसे लेकर शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने चिंता व्यक्त की और कहा कि यदि समय रहते इस स्थिति को नियंत्रित नहीं किया गया, तो देश में सामाजिक तनाव और दंगों की आशंका बढ़ सकती है।

आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से समाज में अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उनका मानना है कि कुछ मुस्लिम युवाओं को इस अभियान के जरिए भड़काने का प्रयास हो रहा है। इसलिए इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी दृष्टि से संत समाज की ओर से ‘आई लव महाकाल’ अभियान शुरू किया गया है।

इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता

संजय निरुपम ने जोर देकर कहा कि भारत एक सनातनी देश है, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग रहते हैं। ऐसे में ‘आई लव मोहम्मद’ जैसे अभियान समाज में वैमनस्यता पैदा करने का काम कर सकते हैं और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी समुदाय की ओर से हिंसा शुरू हुई, तो इससे पूरे समाज की स्थिति प्रभावित हो सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति की टैरिफ नीति की आलोचना की

इसके अतिरिक्त उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने की निंदा की। उनका कहना था कि यह कदम केवल भारत को प्रभावित नहीं करेगा, बल्कि अमेरिकी उपभोक्ताओं पर भी असर डालेगा, क्योंकि भारत अमेरिका को कई आवश्यक वस्तुएं निर्यात करता है।

संजय निरुपम ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी जोर दिया और कहा कि समग्र विकास के लिए महिलाओं के विकास पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि महाराष्ट्र में चुनाव के समय महिलाओं के खातों में डायरेक्ट कैश ट्रांसफर किए गए थे।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बिहार की महिलाओं के खातों में 10,000 रुपये ट्रांसफर करने के कदम की उन्होंने सराहना की और कहा कि इस पहल से एनडीए को राजनीतिक समर्थन मिल रहा है। उनका कहना था कि महिलाओं को सशक्त बनाने से समाज का समग्र विकास संभव है और इसी वजह से यह प्राथमिकता होनी चाहिए।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई