सपा नेता अबू आजमी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

सपा ने किया BMC चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान, अबू आजमी ने बोले- कांग्रेस और MVA से हमेशा मिला धोखा

BMC Elections: समाजवादी पार्टी ने महाविकास आघाड़ी से अलग होकर महाराष्ट्र के मनपा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया। अबू आजमी ने कहा कि सपा मुंबई की 150 सीटों पर अकेले उतरेगी।

आकाश मसने

Samajwadi Party Will Contest The Elections Alone In Mumbai: समाजवादी पार्टी ने महाविकास आघाडी से अलग होकर मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में होने वाले मनपा चुनाव में खुद के बल पर चुनाव लड़ेगी।

समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कहा है कि धर्मनिरपेक्ष वोटों का बंटवारा रोकने के लिए समाजवादी पार्टी ने पिछले चुनावों में कांग्रेस सहित कुछ राजनीतिक दलों से गठबंधन किया, लेकिन हर बार पार्टी को धोखा ही मिला। इसलिए अब अकेले दम पर मैदान में उत्तरने का निर्णय लिया गया है।

सपा 150 सीटों पर उम्मीदवार उतरेगी

आजमी ने कहा कि मुंबई में पार्टी की प्रभाव वाली लगभग 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी चल रही है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने बुधवार को दक्षिण मुंबई के इस्लाम जिमखाना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि समाजवादी पार्टी जिला परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भी हिस्सा ले रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुकों को पार्टी की तरफ से 20 नवंबर से आवेदन फार्म दिया जाएगा। यह प्रक्रिया 5 दिसंबर तक जारी रहेगी। उसके बाद पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवारों का नाम तय किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भिवंडी के विधायक रईस शेख, पूर्व विधायक यूसुफ अन्नाहनी, मेराज सिद्दीकी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

आजमी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा कि हम कोई अलायंस नहीं करेंगे क्योंकि जब भी हमने बनाया है, हमें धोखा मिला है और कभी भी क्लियर अलायंस नहीं मिला है। हमने देखा है कि अलायंस में, कांग्रेस मेन पार्टी होती है।

कांग्रेस ने हमेशा फाइनल सीट-शेयरिंग के फैसलों से ठीक पहले हमारे साथ अलायंस तोड़ा है। हम वोटों का बंटवारा नहीं चाहते हैं। हम चाहते हैं कि सभी सेक्युलर ताकतें एक साथ लड़ें ताकि वोट बंटे नहीं। हालांकि, बड़ी पार्टियां सिर्फ लेना जानती हैं, देना नहीं जानतीं।

समाजवादी पार्टी को नहीं दी एक भी सीट

अबू आजमी ने कहा कि जिस तरह से समाजवादी पार्टी ने पिछली बार कांग्रेस और महाविकास अघाडी के साथ समझौता किया था, लेकिन उसके साथ विश्वासघात किया गया है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में फॉर्म भरने की तिथि समाप्त होने तक समाजवादी पार्टी को एक सीट नहीं दी गई और फिर दो सीटें दे दी गई और इस बारे में हमसे कोई चर्चा भी नहीं की गई। समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में चुनाव के लिए फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी पूरी जिम्मेदारी सौंपी है।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा