- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Abu Azmi Said Delhi Blast Perpetrators Should Be Hanged Within 6 Months
दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों को 6 माह में फांसी…सपा नेता अबू आजमी ने मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से की तुलना
Delhi Car Blast: सपा नेता अबू आजमी ने दिल्ली विस्फोट पर सख्त कार्रवाई और 6 माह में फांसी की मांग की। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने इसे दुखद हादसा बताया और जांच का आश्वासन दिया।
- Written By: आकाश मसने

सपा नेता अबू आजमी (डिजाइन फोटो)
Abu Azmi On Delhi Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र से सपा नेता अबू आजमी ने मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छह महीने में फांसी की मांग की है। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने इसे दुखद हादसा बताया है।
महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने सोमवार को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए जोरदार विस्फोट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कियह दुखद है कि ऐसी घटना ऐसी जगह पर हुई। सपा नेता ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।
6 माह में फांसी की सजा की मांग
सपा विधायक अबू आजमी ने मांग की कि जो भी इस घटना के पीछे दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दोषियों को छह माह के भीतर मौत की सजा दी जानी चाहिए। अबू आजमी ने इस घटना को मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से भी जोड़ा। आजमी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन किसी भी बेकसूर को गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत समागम को लेकर मनपा की तैयारी, सिख-सिंधी समाज की बैठक
Dhule Crime: धुले जिले में सगाई समारोह में खूनी झड़प, तीन की मौत, कई घायल
मीरा-भाईंदर: स्टेशन रोड के विकल्प के रूप में 30 मीटर चौड़ी नई डी.पी. रोड के निर्माण की मांग तेज
Nashik News: कुंभ मेले के लिए एआई आधारित अत्याधुनिक सर्विलांस प्रणाली का परीक्षण
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मुंबई ट्रेन ब्लास्ट की घटना में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई, जिसमें कुछ लोगों को पकड़ा गया और वर्षों तक जेल में रखने के बाद उच्च न्यायालय ने उन्हें रिहा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज तक असली दोषियों को सजा नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें:- शुरू होगा ऑपरेशन सिंदूर 2.0? दिल्ली ब्लास्ट में आतंकी एंगल आने से बढ़ी हलचल, माना जाएगा Act of War?
आजमी ने दिल्ली ब्लास्ट को लेकर आगाह किया कि देश में ऐसा नहीं होना चाहिए कि आप किसी बेकसूर को गिरफ्तार कर लें। उन्होंने कहा कि घटना की सही तरीके से जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
दिल्ली में ब्लास्ट 100 प्रतिशत विफलता: आजमी
अबू आजमी ने इस विस्फोट के लिए वर्तमान सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने इसे एक बड़ी चूक बताते हुए कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में यह ब्लास्ट एक बड़ी चूक है।
उन्होंने तर्क दिया कि अगर दिल्ली के अंदर विस्फोट हो सकता है, जहां राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रहते हैं और जहां पूरी सरकार काम करती है, तो दिल्ली के दिल में ऐसा विस्फोट होना उनकी राय में एक विफलता है, 100 प्रतिशत विफलता है।
सीएम रेखा गुप्ता ने घायलों से मुलाकात की,
इस बीच, दिल्ली ब्लास्ट पर कई राजनीतिक दलों की ओर से दुख जताया गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं पूरे मामले पर नजर बनाए हुई हैं। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को बेहद दुखद बताया।
सीएम रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया कि सभी जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और पूरी तरीके से इसकी तह तक जाने का काम चल रहा है। सीएम गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि “हम लोग स्वयं अस्पताल जाकर घायलों से मिले”। उन्होंने कहा कि घायलों के साथ सरकार का पूरा सहयोग है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Abu azmi said delhi blast perpetrators should be hanged within 6 months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
घर बना थाना…‘3 स्टार बहुरिया’ का ट्रेलर आउट, सास-बहू की वर्दी जंग देख पति के उड़े होश
Feb 19, 2026 | 08:54 PM30 की उम्र और 15 साल का सफर, न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान
Feb 19, 2026 | 08:47 PMतारिक रहमान के PM बनते ही ढाका पहुंचे एर्दोगन के बेटे, क्या बांग्लादेश बनेगा तुर्की का नया ‘हथियार’?
Feb 19, 2026 | 08:42 PMगुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत समागम को लेकर मनपा की तैयारी, सिख-सिंधी समाज की बैठक
Feb 19, 2026 | 08:39 PMवंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सवार थे मोहन भागवत, यूपी में इस ट्रेन पर कितनी बार पथराव?
Feb 19, 2026 | 08:38 PMरात में योगी से 35 मिनट बात…सुबह दोनों डिप्टी CM से मुलाकात, क्या है संघ प्रमुख की ‘सीक्रेट’ मीटिंग्स का सच?
Feb 19, 2026 | 08:32 PMविजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियां हुईं तेज, उदयपुर में होगी सीक्रेट वेडिंग सेरेमनी?
Feb 19, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM













