सलमान खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मुंबई

Mumbai News: सलमान खान कोर्ट में नहीं हुए पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई

Maharashtra News: पान मसाला विज्ञापन को लेकर दर्ज शिकायत में सलमान खान के कोर्ट में पेश न होने पर शिकायतकर्ता ने गैर-जमानती वारंट की मांग की है।

अपूर्वा नायक

Salman Khan Pan Masala Case: पान मसाला का विज्ञापन को लेकर एक्टर सलमान खान के खिलाफ कुछ समय पहले एक शिकायत दर्ज हुई थी, जिसमें कोटा बीजेपी लीडर और वकील इंदर मोहन सिंह हनी ने बड़े आरोप लगाए थे और कहा था सलमान खान और पान मसाला कंपनी जनता को गुमराह कर रही है, क्योंकि 5 रुपये के पाउच में असली केसर का इस्तेमाल मुमकिन नहीं है।

वहीं इस मामले में कोटा कंज्यूमर कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन सलमान खान अदालत में पेश नहीं हुए। ऐसे में अब कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 5 फरवरी की तारीख तय की है और शिकायतकर्ता ने एक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए जाने की गुहार लगाई है।

ये मामला भाजपा नेता इंद्र मोहन सिंह हनी द्वारा दायर किया गया है। अधिवक्ता रिपु दमन सिंह ने बताया कि कोर्ट ने 26 दिसंबर को आदेश दिया था कि सलमान खान 20 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश हों, लेकिन आदेश के बावजूद वे नहीं आए। परिवादी पक्ष ने अदालत को बताया कि इसी तरह के एक मामले में 15 जनवरी को जयपुर उपभोक्ता आयोग ने भी सलमान खान के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।

कानून से ऊपर कोई नहीं

अदालत में ये भी कहा गया कि देश में कानून सबसे ऊपर है। कोई भी व्यक्ति, चाहे वो बड़ा फिल्मी सितारा ही क्यों न हो, कानून से ऊपर नहीं है। अगर सलमान अगली सुनवाई 5 फरवरी को भी पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाए। अब न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई 5 फरवरी को तय की है। साथ ही पहले फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हस्ताक्षरों की रसीद भी अगली तारीख पर पेश करने के निर्देश दिए है।

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन 2027: 12,000 धावकों की होगी दौड़, जानें ₹1.25 करोड़ प्राइज मनी की पूरी डिटेल