सचिन तेंदुलकर (Image- Social Media) 
मुंबई

महाराष्ट्र में सेमीकंडक्टर प्लांट लगा रही कंपनी को मिली 100 एकड़ जमीन, सचिन तेंदुलकर का भी है निवेश

Semiconductor Fab: सचिन तेंदुलकर समर्थित आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स को नवी मुंबई में 12,035 करोड़ की सेमीकंडक्टर फैब परियोजना के लिए 100 एकड़ भूमि मिली, जिससे 1.25 लाख वेफर बनेंगे हर माह।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स को महाराष्ट्र में सेमीकंडक्टर परियोजना लिए नवी मुंबई में 100 एकड़ भूमि के लिए राज्य सरकार से पत्र मिल गया है। कंपनी की राज्य में 12,000 करोड़ रुपये की लागत से सेमीकंडक्टर फैब लगाने की योजना है। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर द्वारा समर्थित इस कंपनी ने एक बयान में बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार देर रात आयोजित एक कार्यक्रम में कंपनी को यह सहमति पत्र प्रदान किया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने दुनिया की सबसे पुरानी और स्थापित सेमीकंडक्टर कंपनियों में से एक की सेमीकंडक्टर फैब इकाई को टेक्सास के शेरमैन से यहां स्थानांतरित करने के लिए नवी मुंबई में 100 एकड़ जमीन हासिल कर ली है।

12,035 करोड़ रुपये की परियोजना

कंपनी ने फडणवीस के हवाले से कहा, ‘‘हमारी सरकार इस पहल की सफलता सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचे, नीतिगत सुविधा या कौशल विकास में सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।''

कंपनी ने बताया कि 12,035 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली यह परियोजना क्षेत्र की सबसे बड़ी और सबसे उन्नत फैब में से एक होगी। इसकी क्षमता प्रति माह 1,25,000 वेफर्स बनाने की होगी।

आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स को उम्मीद है कि विनिर्माण कार्य छह महीने के भीतर शुरू हो जाएगा। परियोजना का पहला चरण वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही तक चालू होने की उम्मीद है। आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन राजेंद्र चोडणकर ने कहा, ‘‘यह अधिग्रहण भारत को सेमीकंडक्टर में आत्मनिर्भर बनाने की हमारी यात्रा में एक ऐतिहासिक कदम है।''

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा