रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Rohit Shetty के घर बाहर गोलीबारी केस, मकोका के तहत गिरफ्तार पांचों आरोपियों की पुलिस हिरासत 17 फरवरी तक बढ़ी

Filmmaker Rohit Shetty के जुहू स्थित घर के बाहर गोलीबारी मामले में गिरफ्तार 5 आरोपियों की पुलिस हिरासत 17 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। पुलिस ने अदालत में दहशत फैलाने की साजिश का दावा किया।

अपूर्वा नायक

Rohit Shetty Firing Case: फिल्म निर्माता- निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर गोलीबारी करने वाले गिरफ्तार, पांचों आरोपियों की पुलिस हिरासत 17 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।

पुलिस रिमांड खत्म होने पर सभी आरोपियों को, 11 फरवरी को मुंबई की एक विशेष अदालत में पेश किया गया। गोलीबारी मामले में पुलिस ने विशेष अदालत को बताया कि फरार आरोपी शुभम लोनकर ने कथित तौर पर आतंक फैलाने की साजिश रची थी। उसने 40,000 रुपये हस्तांतरित किए और अपने भाई के माध्यम से हथियार मुहैया कराए थे।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने अदालत से 15 दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन अदालत ने इसे मंजूर नहीं किया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में शामिल 5 आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया है, जिससे एक ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंगल का संकेत मिलता है और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं बढ़ गई हैं। पुलिस के अनुसार, पांचवें आरोपी आसाराम फासले (42) को 5 फरवरी को पुणे में गिरफ्तार किया गया।

दहशत फैलाने का मकसद

  • मामले में गिरफ्तार आरोपी स्वप्निल बंडू सकट (23), सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (19), समर्थ शिवशरण पोमाजी (19), आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19) और आसाराम फासले (45) हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य शुभम लोनकर इस मामले में वांछित आरोपियों में शामिल है।
  • उसने सोशल मीडिया पोस्ट में शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली। आरोपियों से बरामद हथियारों में से एक हथियार प्रवीण लोनकर द्वारा, सप्लाई किया गया था और गिरोह का मकसद मुंबई में दहशत फैलाना था।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी